फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man misdeed married woman by threatening to make her video viral

शादीशुदा महिला से दरिंदगी: टैक्सी ड्राइवर से कार में मुलाकात, फिर होटल बुलाकर लूटी आबरू, यहीं न रुका यह सब

Sun, 07 Jun 2026 06:39 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 07 Jun 2026 06:39 PM IST
सार

अलीपुर में 35 वर्षीय महिला से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म हुआ। पीड़िता ने परिचित ड्राइवर पर आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Man misdeed married woman by threatening to make her video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 35 साल की एक महिला से लगातार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने एक परिचित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपी की धर पकड़ करने में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहती है। परिवार में पति और दो बच्चे हैं। अलीपुर में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि 23 साल का आरोपी पेशे से ड्राइवर है। 2025 में एक बार वह गांव की कई महिलाओं के साथ उसकी गाड़ी में सवार हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। उसके बाद आरोपी युवक उससे व्हाट्सएप पर मैसेज और बातचीत करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2026 को उसने मैसेज कर बताया कि वह उसे पसंद करता है। फरवरी 2026 में वह अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय गई थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। वह उसे बहला फुसलाकर अलीपुर स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने विरोध करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन

शर्म की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। मार्च में आरोपी ने उसे फिर से उसी होटल में बुलाया। मना करने पर उसने धमकी दी कि उसने उसका वीडियो बना रखा है। नहीं आने पर वह वीडियो को वायरल कर देगा। बदनामी के डर से वह फिर से होटल गई। जहां आरोपी ने उसका दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे रात में गांव के खेत में बुलाकर लगातार दुष्कर्म करने लगा।

इससे वह परेशान होकर थाने में इसकी शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि वह लगातार वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। उसके बाद पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed