फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man lynched to death in Delhi s Rajouri Garden

बेरहम हत्यारे: राजौरी गार्डन में एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, घटना के बाद से बेटा और भतीजा है गायब

Tue, 11 Apr 2023 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Apr 2023 07:48 PM IST
सार

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के साथ रहने वाला उसका बेटा व भतीजा घटना के बाद से गायब है।

विज्ञापन
Man lynched to death in Delhi s Rajouri Garden
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के राजौरी गार्डन के टैगोर गार्डन इलाके में मंगलवार सुबह एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव घर में मिला है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। मृतक अपने बेटे के साथ रहता है। घटना के बाद से मृतक का बेटा और भतीजा गायब है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन संदेह जताया जा रहा है कि हत्या में परिचित शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त सतपाल (47) के रूप में हुई है। वह अपने 20 साल के बेटे के साथ रहता था। सतपाल कोई काम नहीं करता था। उसका भाई भोला राम उसके पड़ोस में रहता है। मंगलवार सुबह पुलिस को नौ बजे भोला राम ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसके भाई सतपाल की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही राजौरी गार्डन पुलिस मौके पर पहुंच गई। सतपाल अपने कमरे में पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। देखने से लग रहा था कि किसी ने उसकी पीट-पीट कर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन करवाई। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सतपाल के साथ रहने वाला उसका बेटा व भतीजा घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने सतपाल के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। इसमें एक संदिग्ध दिख रहा है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के बेटे और भतीजे के मिलने के बाद घटना का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed