फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man lit wife on fire in ghaziabad as he do not get big car in dowry

दहेज में बड़ी कार नहीं मिली तो हैवान बना पति, सपने में भी नहीं सोचा था मिलेगी ऐसी खौफनाक मौत

Sat, 18 Aug 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 18 Aug 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
man lit wife on fire in ghaziabad as he do not get big car in dowry
- फोटो : अमर उजाला

दहेज में बड़ी कार न मिलने पर एक पति पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हिम्मत नगर देहपा पिलखुवा के रहने वाले जगवीर सिंह ने पांच फरवरी 2016 को बेटी प्रियंका (25) डासना निवासी नवीन से शादी की थी।

विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि पति बड़ी कार की मांग करता था और मांग पूरी नहीं करने पर प्रियंका से मारपीट करता था। पिता जगवीर ने बताया कि 11 अगस्त को उनके पास नवीन का फोन आया कि प्रियंका उससे झगड़ रही है, जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि प्रियंका ने खुद को आग लगा ली है। वह उसे लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जा रहे हैं। जगवीर जब अस्पताल पहुंचे तो प्रियंका ने बताया कि ससुराल के लोगों ने उसे जलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया

man lit wife on fire in ghaziabad as he do not get big car in dowry

वहीं, शुक्रवार सुबह पांच बजे प्रियंका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पिता जगवीर ने देर शाम को पति नवीन, ससुर गुलचंद, सास विमलेश और जेठ सुनील के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

एसएचओ मसूरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed