फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed woman in Noida after accused try to commit suicide

कमरे में सामान लेने आई महिला को उतारा मौत के घाट, फिर आरोपी ने उठा लिया ये कदम

Thu, 15 Nov 2018 04:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 15 Nov 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
man killed woman in Noida after accused try to commit suicide
demo - फोटो : pexels.com

बीटा सेक्टर स्थित किराये के कमरे से अपना सामान वापस लेने आई महिला पर एक शख्स ने सिल से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी साकीपुर निवासी धर्मपाल ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कासना कोतवाली पहुंचे कनारसा गांव निवासी रवि कुमार व उसके भाई संजय ने बताया कि उनकी मां अनूपवती (42) पहले बीटा सेक्टर में किराये के मकान में रहती थी। डेढ़ माह पूर्व अनूपवती की बहन की मृत्यु के बाद गांव में ही रहने लगी। 
विज्ञापन


अनूपवती के चार बेटे हैं। बुधवार को रवि के साथ बाइक से किराये के कमरे सामान आभूषण आदि लेने आई थी। अपनी मां को कमरे में छोड़कर रवि खाना लेने रामपुर बाजार चला गया। आरोप है कि जब वह वापस लौटा, तो साकीपुर निवासी धर्मपाल से उसकी मां का झगड़ा हो रहा था। तभी आरोपी ने सिल उठाकर अनूपवती के सिर पर मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के लिए की हत्या का आरोप 

इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी फरार गया। रवि अन्य लोगों की मदद से अनूपवती को अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी धर्मपाल ने भी जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है और उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

महिला के परिजनों के मुताबिक आरोपी धर्मपाल रामपुर बाजार में खोखे पर सामान बेचता है और गाड़ी भी चलाता है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी ने गहने या रुपये छीनने के इरादे से अनपूवती की हत्या की है। हालांकि पुलिस अन्य कोण से भी मामले की जांच कर रही है।

- परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिली है कि आरोपी ने भी वारदात के बाद जहर खाया है और वह दिल्ली अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है। - निशांक शर्मा, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed