सौरव के प्यार में राहुल ने दी जान: दोस्त के नंबर ब्लॉक करने पर OYO में लगाई फांसी, पहले भी दोनों रुके थे साथ
जांच में पता लगा कि राहुल सौरभ के साथ 11 मार्च को होटल में रूका था ये दोनों 12 मार्च की सुबह होटल से चले गए थे। राहुल 12 मार्च की शाम पांच बजे होटल में फिर आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणपुरी एक्सटेंशन निवासी राहुल (23) की दक्षिण दिल्ली में ही रहने वाले सौरव से गहरी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। राहुल सोमवार शाम को सौरव को देवली रोड पर स्थित रिलेक्स ओयो होटल में मिलने बुला रहा था। वह सौरव को बार-बार फोन कर रहा था। उसने सौरव को कुल नौ फोन किए थे। इस पर सौरव ने उसे ब्लॉक कर दिया।
राहुल दोस्त के ब्लॉक करने से इतना दुखी हुआ कि वह ओयो होटल में कमरा बुक कर फांसी लगा ली। राहुल का शव पहली मंजिल पर कमरा नंबर 101 पर पंखे से लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नेब सराय थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि राहुल मोबाइल पर ब्लॉक करने से इतना दुखी क्यों हो गया कि उसने जान तक दे दी।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार देवली रोड पर स्थिति रिलेक्स ओयो होटल में एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना 12 व 13 मार्च की रात मिली थी। पुलिस को होटल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 101 में राहुल नाम का युवक लटका मिला।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि राहुल के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नेबसराय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल एक वर्ष से गैर-कानूनी रूप से चल रहा था।
पुलिस को होटल में मिला फर्जी सिपाही
नेबसराय थाना पुलिस होटल में राहुल द्वारा फांसी की कॉल पर गई थी। पुलिस ने राहुल मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति होटल में घुस रहा है।
पुलिस को होटल कर्मियों से पूछताछ में पता लगा कि मंडोली निवासी नबाब सिंह नाम का यह व्यक्ति महिला के साथ होटल में ठहरा है। पूछताछ करने पर नबाब सिंह ने खुद को दिल्ली पुलिस को सिपाही बताया और ज्योति नगर थाने में तैनाती बताई। नबाब सिंह अपना परिचय पत्र नहीं दिखा पाया।