{"_id":"65acdffae3b3b9c675001565","slug":"man-had-unnatural-relations-with-his-wife-in-ghaziabad-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा था अतुल: झूठ बोलकर महिला से की दूसरी शादी, बनाए अप्राकृतिक संबंध; विरोध करने पर कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा था अतुल: झूठ बोलकर महिला से की दूसरी शादी, बनाए अप्राकृतिक संबंध; विरोध करने पर कर दी पिटाई
Sun, 21 Jan 2024 02:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:46 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक शादीशुदा शख्स ने झूठ बोलकर एक महिला से शादी कर ली। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को बुरी तरह पीटा और छोड़कर चला गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में विवाहिता ने अपने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। उसने अपने पति पर शराब पीकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी अतुल से दो साल पहले हुई थी। इसके बाद उसने नजदीकी बनाई और दोनों में शादी की सहमति बन गई। शादी होने के बाद आरोपी विवाहिता का शोषण करने लगा। उससे 10 लाख रुपये से ज्यादा की रकम दहेज के नाम पर ले ली है। इसी दौरान विवाहिता को पता चला कि अतुल ने उससे झूठ बोलकर शादी की थी।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि अतुल पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। विरोध जताने पर आरोपी ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा और फिर छोड़कर चला गया । इस बारे में एसीपी रवि कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन में शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन