फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man fled away with his fiancee when his family denies to marry for dowry

जब पैसों पर अटकी बात, मंगेतर को लेकर हुआ फरार

Thu, 19 Oct 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Thu, 19 Oct 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
man fled away with his fiancee when his family denies to marry for dowry

दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के नाराज और शादी करने की जिद पर अड़े युवक और युवती घर भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया, लेकिन युगल शादी की जिद्द पर अड़े है।

विज्ञापन


नगर की एक कालोनी निवासी युवती की शादी मार्च, 2017 में मेरठ निवासी युवक से तय हुई थी। शादी की तिथि 24 नवंबर तय हुई थी। वधू पक्ष शादी की तैयारी में लगा था।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व वर पक्ष के लोग युवती के परिजनों के पास आए और दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग की। अचानक दहेज की मांग सुनते ही लड़की पक्ष के लोगों पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए

man fled away with his fiancee when his family denies to marry for dowry

दहेज देने में असमर्थता जताने पर वर वक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद भी युवक और युवती में बातचीत होती रही। तीन दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए।

दूसरी ओर, युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। बुधवार सुबह पुलिस ने युगल को बरामद कर लिया। युवक ने कहा कि उसे दहेज नहीं दुल्हन चाहिये।

थाने में दोनों शादी की जिद्द पर अड़े रहे। उधर, लड़की के परिजन उसकी उम्र कम बता रहे हैं। एसओ का कहना है कि दोनों शादी की जिद्द पर अड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed