फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man fire himself in police station in nihal vihar

दिल्लीः युवक ने थाने में खुद को लगाई आग, पुलिस के कार्रवाई न करने से हताश होकर उठाया कदम

Thu, 04 Jul 2019 02:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
man fire himself in police station in nihal vihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

निहाल विहार इलाके में पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से हताश एक युवक ने थाने के टॉयलेट में खुद को आग लगा ली। उसे जलता देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। किसी तरह कंबल डालकर आग पर काबू पाया गया। बाद में पीड़ित राहुल कुमार (37) को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। राहुल झगड़े के एक मामले में अपने केस की पूछताछ करने थाने गया था। परिजनों का आरोप है कि दिसंबर में हुए झगड़े के बाद पुलिस जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसी से राहुल हताश था और उसने यह कदम उठा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल अध्यापक नगर, निहाल विहार में रहता है। उसका बैटरी रिक्शा चार्जिंग का काम है। करीब छह माह पूर्व उसका इलाके में किसी से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। राहुल अक्सर अपने केस की पूछताछ करने के लिए थाने जाता था। बुधवार दोपहर वह ज्वलनशील पदार्थ छिपाकर अपने साथ ले गया। वहां पहुंचकर राहुल ने अपने केस के बारे में पूछताछ तो उसे हमेशा की तरह बाद में आने के लिए कह दिया गया। इससे हताश होकर राहुल ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed