फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man died in road accident at eastern peripheral expressway ghaziabad

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट के बाद तड़पता रहा शख्स, नहीं मिली मदद और हुई मौत

Sat, 09 Jun 2018 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sat, 09 Jun 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
man died in road accident at eastern peripheral expressway ghaziabad
Eastern Peripheral Expressway
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह भिक्कनपुर गांव के पास किसी वाहन ने साइकिल सवार ग्रामीण को टक्कर मार दी। बताया गया कि समय से इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा 108 नंबर पर कॉल की थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

 
भदौली गांव निवासी कांति प्रसाद त्यागी (46) साइकिल से सुबह करीब 6:30 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होते दुहाई की ओर काम की तलाश में जा रहे थे। भिक्कनपुर गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल दूर जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में घायल कांति प्रसाद त्यागी सड़क पर तड़पते रहे और वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में लगे थे। किसी ने घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। लोगों ने बताया कि हादसे की सूचना 100 और एंबुलेंस सेवा 108 पर दी गई थी। सूचना के बावजूद एंबुलेंस व पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुके हैं कई हादसे

man died in road accident at eastern peripheral expressway ghaziabad
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

तब कुछ लोगों ने घायल को गाजियाबाद के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने कांति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पिंकी, बेटी तन्नू (10), पुरवा (8) और बेटे सनी (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि उन्हें हादसे में मौत की सूचना अस्पताल से आए मीमो से मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
 
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे

26 मई : दुहाई निवासी अनिल की एक्सप्रेस वे से गिरकर मौत। 
17 मई : साहिबाबाद निवासी कार चालक लीलू की हादसे में मौत। 
01 मई : बागपत के रटौल निवासी बाइक सवार ननुवा की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed