भू-माफिया के डर से नहीं बना पा रहा सपनों का आशियाना, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां सरकार भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने का दावा कर रही है। वहीं, शहर में अपने ही भूखंड पर मकान बनाने के लिए पीड़ित को थाने व जिला प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की। लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ भू-माफिया के खिलाफ जिला अधिकारी से भी शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छिजारसी निवासी इरफान ने बताया कि उन्होंने चोटपुर कॉलोनी में 155 गज का एक प्लॉट सपा कार्यकर्ता कुलदीप यादव से खरीदा था।
अब इरफान प्लॉट पर मकान का निर्माण कराना चाहता है। लेकिन बहलोलपुर निवासी रामेश्वर यादव प्लॉट पर निर्माण करने नहीं दे रहा। जिसकी शिकायत पीड़ित ने फेज-3 थाने में की थी। साथ ही मुख्यमंत्री को ट्वीट व पत्र लिखकर गुहार लगाई थी लेकिन अब तक प्रशासन व पुलिस द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
सपा कार्यकर्ता कुलदीप यादव ने बताया कि गांव के रामेश्वर पर एडीएम ने पोखर पर कब्जा करने के मामले में लाखों रुपए जुर्माना लगाया हुआ है। उस पर भूमाफिया एक्ट भी लग चुका है लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित इरफान ने बताया कि रामेश्वर उसे डरा धमका रहा है और लाखों रुपए की मांग कर रही है। ऐसे में पीडि़त परिजनों के साथ जिला अधिकारी से मिलने पहुंचा।
यहां उन्होंने जिला अधिकारी को मामले की लिखित शिकायत की थी। जिस पर जिला अधिकारी ने पीडि़त को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराकर न्याय दिया जाएगा। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सपा कार्यकर्ता, कुलदीप यादव ने कहा, जमीन कब्जाने को लेकर रामेश्वर पर कई आरोप लग चुके हैं। थाना प्रभारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। हमने इसकी शिकायत ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री को भी की है। वहीं, एसएसपी, जिलाधिकारी से भी मामले की जांच करने को कहा है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीडि़त इरफान जरा सहमा हुआ है।