{"_id":"62df026210ee1b681b3150ef","slug":"man-attacked-his-younger-brother-with-a-knife-in-a-dispute-over-water-filling-in-shahdara","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए बहाया खून: बड़े ने छोटे भाई को मारा चाकू, बॉबी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए बहाया खून: बड़े ने छोटे भाई को मारा चाकू, बॉबी की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 26 Jul 2022 02:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:21 AM IST
सार
पुलिस ने चाकू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बॉबी की तलाश की जा रही है। विवेक विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहदरा जिले के विवेक विहार में पानी भरने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित जगदीश (38) को कई जगह चाकू मारे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जख्मी हालत में पीड़ित जगदीश को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने चाकू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बॉबी की तलाश की जा रही है। विवेक विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जगदीश परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में रहता है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। इसके परिवार में बड़ा भाई बॉबी व अन्य लोग हैं। दोनों भाईयों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। रविवार शाम के समय जगदीश की पत्नी पूनम अपने घर में पाइप से पानी भर रही थी। इस बीच वहां बॉबी पहुंचा और पहले पानी भरने की बात करने लगा। आरोपी ने जबरन पूनम से पाइप छीनना चाहा। विरोध करने पर शोर-शराबा होने लगा।
विज्ञापन
बॉबी पूनम के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस बीच जगदीश कमरे से बाहर आया और भाई को गाली देने से मना करने लगा। इस बात से बॉबी नाराज हो गया और उसने चाकू निकालकर जगदीश पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।