फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attacked his younger brother with a knife in a dispute over water filling in shahdara

पानी के लिए बहाया खून: बड़े ने छोटे भाई को मारा चाकू, बॉबी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 26 Jul 2022 02:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jul 2022 02:21 AM IST
सार

पुलिस ने चाकू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बॉबी की तलाश की जा रही है। विवेक विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
man attacked his younger brother with a knife in a dispute over water filling in shahdara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले के विवेक विहार में पानी भरने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित जगदीश (38) को कई जगह चाकू मारे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जख्मी हालत में पीड़ित जगदीश को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने चाकू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बॉबी की तलाश की जा रही है। विवेक विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जगदीश परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में रहता है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। इसके परिवार में बड़ा भाई बॉबी व अन्य लोग हैं। दोनों भाईयों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। रविवार शाम के समय जगदीश की पत्नी पूनम अपने घर में पाइप से पानी भर रही थी। इस बीच वहां बॉबी पहुंचा और पहले पानी भरने की बात करने लगा। आरोपी ने जबरन पूनम से पाइप छीनना चाहा। विरोध करने पर शोर-शराबा होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी पूनम के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस बीच जगदीश कमरे से बाहर आया और भाई को गाली देने से मना करने लगा। इस बात से बॉबी नाराज हो गया और उसने चाकू निकालकर जगदीश पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed