{"_id":"584aac3c4f1c1be15944ae15","slug":"man-asked-atm-pin-and-do-fraud-of-93-thousand-from-woman-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोई मांगे एटीएम पिन तो हरगिज न दें, वरना आपके साथ भी हो सकती है ऐसी धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई मांगे एटीएम पिन तो हरगिज न दें, वरना आपके साथ भी हो सकती है ऐसी धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ देश को कैशलेस बनाने की तैयारी की जा रही है वहीं दूसरी ओर ठग इंटरनेट पर सक्रिय होकर ठगी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। निहाल विहार में रहने वाली एक महिला से एटीएम का नंबर लेकर बदमाश ने उसके अकाउंट से 93 हजार नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मूलत: गांव टाकड़ी, रेवाड़ी हरियाणा की रहने वाली ललिता देवी(28) पति सुरेंद्र सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों के दिल्ली के चंदन विहार में रहती है। वह घरेलू औरत है। उसका गुरूहरिकिशन नगर स्थित आंध्रा बैंक में बैंक अकाउंट है। बैंक ने उसे एटीएम भी दे रखा है।
विज्ञापन
ललिता के मुताबिक गत 3 दिसंबर की रात उसके पास एक युवक ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि वह अपना एटीएम नंबर नहीं बताया तो उसका अकाउंट बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
अकाउंट बंद होने की बात सुनकर वह घबरा गयी
अपनी जन्म दिन तिथि, मोबाइल नंबर, पेन नंबर, एटीएम का पिन नंबर किसी को न बताएं।
अकाउंट बंद होने की बात सुनकर वह घबरा गयी। उसने एटीएम में लिखे नंबर को बता दिया। अगले दिन फिर रात में उस शख्स ने फोन किया और ललिता को बताया कि उसके अकाउंट में रुपये रिप्लेस हो रहे हैं।
पढ़ी लिखी नहीं होने की वजह से वह फोन पर आने वाली सारी जानकारी आरोपी को बता दी। 5 दिसंबर को ललिता बैंक गयी। जहां पता चला कि उसके खाते से करीब 93 हजार रुपये गायब हो गये हैं। अगले दिन पीड़िता ने निहाल विहार थाने में इसकी शिकायत की।
पुलिस ने छानबीन करने के बाद इस बाबत ठगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के बताया कि आरोपी के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। साथ ही मामले की तकनीकी जांच की जा रही है।