{"_id":"5d0a6b4c8ebc3e5a265b2aed","slug":"man-arrested-by-gurugram-police-after-complaint-of-a-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर महिला के साथ छेड़खानी करने वाले को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर महिला के साथ छेड़खानी करने वाले को किया गिरफ्तार
Wed, 19 Jun 2019 10:35 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम पुलिस ने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला ने आरोप लगाया था कि 14 जून को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर उसके साथ एक शख्स ने छेड़खानी की और अश्लील हरकत की थी।
आपको बता दें कि 14 जून को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर शाम के वक्त एक 29 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अपने एक दोस्त से मिलने गुरुग्राम गई थी। मेट्रो से उतर कर वह स्टेशन में मौजूद एक दुकान से टॉप खरीदने चली गई।
उस दुकान से निकलने के बाद वह एस्केलेटर से नीचे जाने लगी तो उसे लगा कि उसकी पीठ पर कुछ अजीब सा है। वह पीछे मुड़ी तब उसे अहसास हुआ कि एक युवक उसके साथ अश्लीलता कर रहा था।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि यह देख वह हैरान, डरी हुई और अवसाद में चली गई। पीड़िता ने उसका विरोध किया। उसने फिर से महिला के साथ अश्लीलता की और गाली-गलौच भी की। तब युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया।

युवती के अनुसार आरोपी युवक ने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया और लोग देखते रहे। तब युवती मदद के लिए चिल्लाई लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। वहां उस समय कोई पुलिसवाला भी नहीं था। भागने से पहले एक बार फिर उसने युवती के साथ अश्लीलता की और तेजी से भाग निकला। पीड़िता दौड़कर पुलिस चौकी की तरफ गई लेकिन वह बंद थी।
क्या हुआ था उस रात...
पीड़िता ने इस घटना का जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर भी किया। उसने लिखा, ''मैंने उसे थप्पड़ मारा इसका मतलब कि कुछ गलत हुआ है। क्या यह काफी नहीं था लोगों को बताने के लिए? हमें नहीं चाहिए मुफ्त सफर।
हमें सुरक्षा चाहिए जिसका वादा हर सरकार करती है लेकिन कोई इसे पूरा नहीं करती। हमें बाहर निकलने से भी डर लगता है। क्या रात के 9.25 मिनट सच में बहुत देर थी?''

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ट्विटर पर महिला द्वारा की गई शिकायत के बाद मेट्रो पुलिस स्टेशन की एक टीम उसके पास पहुंची और उससे लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा क्योंकि ये एक वैधानिक औपचारिकता है।
इस पर महिला ने बताया है कि उसने सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान कर ली है लेकिन वह अब तक यह निर्णय नहीं कर पाई है कि एफआईआर कराए कि नहीं क्योंकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई है।
बता दें कि जिस रात यह घटना हुई थी उस रात पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस को फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। फिर वह डीएमआरसी के अधिकारियों के पास पहुंची जिन्होंने उसे सीसीटीवी में आरोपी की पहचान करने के लिए रविवार को बुलाया था। इसी फुटेज में वह आरोपी की पहचान कर चुकी है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।