{"_id":"5c69e7d8bdec22738335f7ef","slug":"man-arrest-in-case-of-wearing-fake-police-uniform-in-garhmukteshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बनकर नशे में धुत्त लोगों पर झाड़ता फिर रहा था रौब, असली सच्चाई सामने आई तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बनकर नशे में धुत्त लोगों पर झाड़ता फिर रहा था रौब, असली सच्चाई सामने आई तो...
Mon, 18 Feb 2019 04:31 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 18 Feb 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर में वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लोगों पर रौब झाड़ रहा था। गढ़ कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को गढ़ चौपला पर नशे में धुत एक युवक दरोगा की वर्दी में लोगों पर रौब डालते हुए गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन
गश्त के दौरान संदेह होने पर पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी दरोगा होने का कोई प्रमाण नहीं दे सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पुलिस वर्दी में दो स्टार लगाकर घूम रहा था और ठेली पटरी वालों को धमका रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यशवीर बताया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन