फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   making video of court proceedings proved dangerous to a inspector

कोर्ट में वीडियो बनाना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, बन गया अदालत की अवमानना का मामला

Wed, 24 Oct 2018 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
making video of court proceedings proved dangerous to a inspector
Rohini Court
अदालत की कार्यवाही का मोबाइल पर वीडियो बनाना दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। अदालत ने अब इस इंस्पेक्टर पर अदालती अवमानना की कार्रवाई का आग्रह हाई कोर्ट से किया है। मामला दिल्ली की रोहिणी जिला अदालत का है। 
विज्ञापन


रोहिणी जिला अदालत की अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी एकता गॉबा हत्या के मुकदमे में थाना मौर्य एंक्लेव पुलिस की अर्जी पर सुनवाई कर रही थीं। उस समय आरोपी फिरोज, उसकी वकील डेजी रेखा, थाना प्रभारी मौर्य एंक्लेव रणजय अतरिशिया व इंस्पेक्टर दीपक मलिक मौजूद थे। 
विज्ञापन


आरोपी जब कोर्ट के सामने बयान दर्ज कराने लगा तो इंस्पेक्टर दीपक मलिक चोरी से अपने मोबाइल पर वीडियो रिकार्डिंग करने लगे। जब इसका भेद खुला तो कोर्ट में हंगामा मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के पूछताछ करने पर दीपक वीडियो रिकार्डिंग की बात से मुकर गया। कंप्यूटर विभाग के स्टाफ से उसका मोबाइल खुलवाया तो उसमें एक वीडियो अदालती कार्यवाही की रिकार्डिंग का मिला। इसके बाद दीपक ने कहा कि यह वीडियो अपने आप रिकार्ड हो गया है।  


पुलिस इंस्पेक्टर के इस आचरण पर बचाव पक्ष की अधिवक्ता डेजी रेखा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इंस्पेक्टर दीपक को कानून के साथ अदालत पर भी भरोसा नहीं है। उसका आचरण अदालत की अवमानना है इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए। 

अदालत ने इसके बाद आरोपी का बयान, इंस्पेक्टर का मोबाइल समेत हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास भेजने का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed