{"_id":"450a737d0bfc7bbde8fb46e3e08ccc4c","slug":"making-the-city-a-cleaner-burn-contaminated-waste-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जला शहर को प्रदूषित बना रहे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जला शहर को प्रदूषित बना रहे सफाईकर्मी
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 05 Jan 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस विभाग के कंधे पर शहर की साफ-सफाई का जिम्मा है उसी के कर्मचारी अब शहर का प्रदूषण बढ़ाने में लगे हैं।
विज्ञापन
ये हाल तब है जबकि एनजीटी और दिल्ली सरकार के सम-विषम फार्मूले को लागू करने के लिए पूरे एनसीआर में माथापच्ची हो रही है।
लापरवाही का आलम यह है कि निगम सफाईकर्मी सुबह के वक्त कूड़ा एकत्र कर उसमें आग लगाकर जला दे रहे हैं। ऐसा ही नजारा मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिला।
ज्ञात हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) शहर में कूड़ा जलाने पर रोक लगा रखी है। नगर निगम अधिकारियों ने पिछले दिनों कूड़ा न जलाने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाकर लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर निगम के ही सफाई कर्मचारी कूड़े में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने में जुटे हैं। मंगलवार की सुबह रेलवे रोड, एनआईटी मार्केट, जवाहर कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी में धड़ल्ले से सड़क और फुटपाथ पर कूड़ा जलाया गया।
विज्ञापन
इस बारे में संयुक्त आयुक्त नरहरि सिंह बांगर का कहना है कि यदि निगम कर्मचारी ऐसी हरकत कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।