फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahatg 37 billion from the banks of the stunning details of daily transactions

37 अरब के महाठग की बैंकों से मिली रोजाना ट्रांजेक्शन की चौंकाने वाली ये डिटेल

Wed, 08 Feb 2017 09:50 AM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Feb 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Mahatg 37 billion from the banks of the stunning details of daily transactions
3w company - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-63 स्थित एबलेज इंफो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम के मुताबिक कंपनी ने बैंकों के जरिये 2000 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है।

विज्ञापन


बैंकों से मिली डिटेल और कंपनी के फाइनेंशियल डाटा बेस से यह जानकारी सामने आई है। बैंकों से एक-एक दिन में दो-दो लाख रुपये तक का ट्रांजक्शन भी हुआ है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के मुताबिक, मामला काफी फैला और उलझा हुआ है। जांच में ज्यादा वक्त लगेगा। बैंकों से स्टेटमेंट मिल चुकी हैं। कंपनी दिसंबर तक लोगों को पैसा दे रही थी। ऐसे में जांच की जा रही है कि कंपनी के क्लाइंट कौन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahatg 37 billion from the banks of the stunning details of daily transactions
anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार आय का स्रोत क्या था। कहां से पैसा आया और किधर गया। कंपनी की सही आय कितनी रही है, जिस पर टैक्स बनेगा। जिन बैंकों में लेनदेन सामने आया है, उनमें ऐसे भी हैं, जिनमें रकम ज्यादा समय तक नहीं रही है।

​आयकर विभाग की टीम सभी आठ बैंकों के बयान ले चुकी है। साथ ही, सामने आए आईएनजी वैश्य, देना बैंक और सिंडीकेट बैंकों में भी खातों की जांच चल रही है।

टीम को कंपनी मालिक अनुभव मित्तल समेत तीनों आरोपियों के बयान लेने का इंतजार है। आयकर विभाग का कहना है कि एसटीएफ के आरोपियों के कस्टडी में लेने का इंतजार है, जिसके बाद पूछताछ में जांच और आगे बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed