फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maharashtra Elections Uttarakhand Chief Minister Pushkar Dhami held election rally in Thane.

Maharashtra Elections: CM धामी की ठाणे में चुनावी रैली, बोले- परिवारवाद-भ्रष्टाचार में सबसे आगे महाअघाड़ी गैंग

Sun, 17 Nov 2024 05:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाअघाड़ी परिवारवाद और भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। महाअघाड़ी के नेता खुलेआम वीर सावरकर का अपमान करते हैं और इस पर बाला साहेब ठाकरे का उत्तराधिकारी बताने वाले उद्धव ठाकरे चुप्पी साधे बैठे रहते हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Elections Uttarakhand Chief Minister Pushkar Dhami held election rally in Thane.
सीएम धामी ने ठाणे में की चुनावी रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत मिरा भायंदर, ठाणे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्रलाल चंद मेहता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने वर्तक नगर ठाणे (ईस्ट) में आयोजित जनसभा के दौरान संयुक्त रूप से कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा क्षेत्र से महायुति संगठन एवं शिवसेना प्रत्याशी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ओवला मजीवाड़ा सीट से शिवसेना प्रत्याशी प्रताप सरनाइक और ठाणे शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय केलकर के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। 

विज्ञापन


जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाअघाड़ी गैंग परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। महाअघाड़ी के नेता खुलेआम वीर सावरकर का अपमान करते हैं और इस पर बाला साहेब ठाकरे का उत्तराधिकारी बताने वाले उद्धव ठाकरे चुप्पी साधे बैठे रहते हैं। कांग्रेस में चाचा नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक ने दलितों और बाबा साहेब का अपमान किया है।  महाअघाड़ी गैंग के नेताओं ने महाराष्ट्र को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह चुनाव महाराष्ट्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।  इस चुनाव में  हम सभी को एकजुट होकर ऐसी सरकार का गठन करना है जो सनातन संस्कृति में आस्था रखती हो और राष्ट्रवाद एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाने का कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाअघाड़ी ने कभी भी महाराष्ट्र के विकास को प्राथमिकता नहीं दी। इस गठबंधन को अपने व्यक्तिगत विकास की चिंता है। इनके नेताओं ने हमेशा सनातन का विरोध किया। राजनीतिक स्वार्थ के चलते जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने जैसे कुकृत्य किए। इसके विपरीत, आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महायुति का गठबंधन राष्ट्रवाद और विकास को प्राथमिकता दे रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में जहां भी डबल इंजन की सरकार बनी है, वहां विकास की गति तेज हुई है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून बन सका है। इसके अलावा, हमने कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया है और 'लैंड जिहाद' से मुक्ति के लिए मिशन स्तर पर कार्य करते हुए 5,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। 

सीएम धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आस्था के केंद्रों का पुनर्स्थापन और वैभव का पुनर्निर्माण संभव हुआ है। यह समय है कि महाराष्ट्र की जनता भी भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करे।


उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों से भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता में भाजपा के प्रति उत्साह और विश्वास दिखाई दे रहा है, यह स्पष्ट है कि ठाणे क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में महायुति संगठन की जीत तय है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, पूर्व महापौर  डिंपल मेहता, प्रदेश संयोजक उत्तराखंड सेल महेंद्र सिंह गुंसाई, संजय बागुले, अरविंद टोनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed