{"_id":"596f84094f1c1b2d4d8b458c","slug":"mahagun-society-issue-two-still-missing-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागुन सोसाटी का मामला: जोहरा व उसका पति दो दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागुन सोसाटी का मामला: जोहरा व उसका पति दो दिन से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Wikipedia
महागुन सोसायटी में पथराव व तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी जोहरा और उसका पति अब्दुल सत्तार दो दिन से लापता हैं। मंगलवार से इनका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में लगभग एक दर्जन नामजद और लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
सभी एफआईआर में जोहरा और उसके पति को मुख्य आरोपी बनाया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कहीं चले गए हैं। वाजिदपुर में रह रहे जोहरा के रिश्तेदार मुजफ्फर के अनुसार जोहरा और अब्दुल सत्तार का मोबाइल दो दिन से बंद है।
विज्ञापन
सत्तार की मां और बच्चे अब भी नोएडा में रह रहे हैं। उन्हें भी उनके बारे में नहीं पता है। पुलिस प्रतिदिन उनकी तलाश में सेक्टर-78 की झुग्गियों में आ रही है।