{"_id":"5bd1dce6bdec22699072bff9","slug":"madrasa-student-dies-in-scuffle-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः खेलने पर खूनी खेल, दो गुटों के झगड़े में मदरसा छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः खेलने पर खूनी खेल, दो गुटों के झगड़े में मदरसा छात्र की मौत
नई दिल्ली, एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
मौत पर कविता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में किशोरों के दो गुटों के झगड़े में आठ साल के एक मदरसा छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उसके सिर में गहरी चोट लगी थी।
विज्ञापन
सारा मामला मदरसे की खाली पड़ी जमीन पर खेलने को लेकर शुरू हुआ। कुछ बच्चे उस जगह पर खेलना चाहते थे लेकिन कुछ दूसरे स्थानीय बच्चों ने उन्हें खेलने से रोका। इसी बात पर बच्चों में झगड़ा बढ़ गया। इसी झगड़े में बच्चे के सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) विजय कुमार के मुताबिक उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि बच्चा हरियाणा के मेवात इलाके का रहने वाला है और उसके माता-पिता को इस घटना की इत्तला दे दी गई है। घटना में कथित रूप से संलिप्त चार नाबालिगों को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन