फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lucknow flights were not allowed to land in Delhi due to pollution

धुंध का असर: नोएडा-गाजियाबाद में भी दो दिनों तक स्कूल बंद, 37 उड़ानों के रूट बदले

Sun, 03 Nov 2019 03:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Nov 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Lucknow flights were not allowed to land in Delhi due to pollution
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कम दृश्यता के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन


एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदूषण के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे से 37 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘खराब मौसम के चलते टी 3 हवाई अड्डे (दिल्ली) पर सुबह नौ बजे से एक बजे के बीच उड़ान परिचालन प्रभावित रहा। 12 उड़ानों को जयपुर, अमृतसर और लखनऊ भेज दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में अब स्थिति में सुधार की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

 
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह कहा जा सकता है कि खराब मौसम यानी प्रदूषण है तो प्रवक्ता ने उसका ‘हां’ में जवाब दिया। लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स हवा में चक्कर काटती रहीं। जब लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो वह वापस लौट गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि इंडिगो की 6e 6423 फ्लाइट ने लखनऊ से 11.15 बजे उड़ान भरी थी, उसे दिल्ली उतरना था। लेकिन मौसम खराब होने के चलते फ्लाइट हवा में चक्कर काटती रही और वापस लौट गई।


वहीं, एयर इंडिया की एआई 817 भी प्रभावित हुई है। गो एयर की जी8 2510 फ्लाइट ने भी 1.37 घंटे की देरी से सुबह 8.31 बजे उड़ान भरी थी, वह भी वापस लौट गई। फ्लाइट्स के वापस लौटने से यात्रियों में हड़कंप मचा है। 


नोएडा-गाजियाबाद में 2 दिनों के लिए स्कूल बंद
वहीं प्रदूषण और खराब मौसम को देखते हुए 2 दिनों के लिए नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया है। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में वायु प्रदूषण के प्रकोप की वजह से जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को दो दिन बंद करने का आदेश दिया है। नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के स्कूलों में छुट्टी की गई है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने आज बताया कि पीएम 10 व पीएम 2.5 के अधिक पाए जाने की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में प्रदूषण की मात्रा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने रविवार को जारी एक आदेश के तहत 4 एवं 5 नवंबर को जनपद के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, कक्षा बारहवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।



उन्होंने बताया कि जो भी स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनके अभिभावक अपने निजी वाहनों से या बसों से छोड़ने जाते हैं। जिसकी वजह से भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। दो दिन के लिए स्कूल बंद होने पर ये वाहन नहीं चलेंगे, तथा वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed