फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS elections 2019: Priyanka Gandhi road show today in Delhi For sheila Dixit and Vijender Singh

आज रोड शो कर प्रियंका संभालेंगी दिल्ली में मोर्चा, शीला दीक्षित और विजेंदर सिंह के लिए मांगेंगी वोट

Wed, 08 May 2019 06:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 May 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
LS elections 2019: Priyanka Gandhi road show today in Delhi For sheila Dixit and Vijender Singh
प्रियंका गांधी रोड शो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के बाद अब दिल्ली के सत्ता संग्राम का मोर्चा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभालेंगी। प्रियंका अपनी चहेती नेता शीला दीक्षित के क्षेत्र में बुधवार को रोड शो करेंगी। उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सीलमपुर से रोड शो शुरू होगा।

विज्ञापन


शीला दीक्षित का मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडे और मौजूदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी से है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता रोड शो को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी दिन शाम सात बजे दक्षिण दिल्ली सीट से प्रत्याशी बॉक्सर विजेंदर सिंह के समर्थन में रोड शो निकालेंगी।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का रोड शो शाम चार बजे उत्तर-पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू होगा। इसके बाद शाम 7 बजे दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में रोड शो करेंगी। यह रोड शो पुष्प विहार से शुरू होकर दक्षिणपुरी वाल्मीकि मार्ग होते हुए अंबेडकर नगर, देवली व संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा। इसी तरह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित रोड शो बाबरपुर, घोंडा, सीलमपुर और रोहताश नगर विधानसभा से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली और उत्तर-पश्चिमी विधानसभा के प्रत्याशी राजेश लिलौठिया के लिए जनसभा करेंगे। राहुल और प्रियंका की रैली व रोड शो दिल्ली के पांच संसदीय क्षेत्र में होगा। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र व पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के दोनों स्टार प्रचारकों की ना तो कोई जनसभा है और ना ही रोड शो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed