{"_id":"66143505cda33912390578be","slug":"looted-jewelery-worth-rs-30-lakh-by-posing-as-a-policeman-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिसकर्मी बनकर 30 लाख के जेवरात लूटे, आरोपियों ने चेकिंग के बहाने पीड़ितों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिसकर्मी बनकर 30 लाख के जेवरात लूटे, आरोपियों ने चेकिंग के बहाने पीड़ितों को रोका
Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
सार
आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के बहाने पीड़ितों को रोका था। बाद में सोने और हीरे के जेवरात के तीन पैकेट लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौरिस नगर इलाके में ज्वेलर के कर्मचारियों से 30 लाख रुपये के जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के बहाने पीड़ितों को रोका था। बाद में सोने और हीरे के जेवरात के तीन पैकेट लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना अपने मालिक व पुलिस को दी।
विज्ञापन
छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में ज्वेलर के किसी जानकार या कर्मचारी का हाथ हो सकता है। दोनों कर्मचारियों के अलावा बाकी से पूछताछ जारी है।पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से एटा, यूपी के रहने वाले अंकित कुमार दिल्ली के मुकुंदपुर पार्ट-2 में परिवार के साथ रहते हैं। अंकित करोल बाग में एक ज्वेलर के पास सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन
अंकित ने बताया कि छह अप्रैल को दोपहर को अपने सहयोगी लक्ष्मण के साथ स्कूटी से तैयार ज्वेलरी लेकर किंग्सवे कैंप के लिए निकले थे। सभी ज्वेलरी सहगल ज्वेलर को देनी थी। दोपहर करीब दो बजे वह मौरिस नगर इलाके में पहुंचे तो हंसराज कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके रोका। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद तलाशी लेने के बहाने उनके बैग को खुलवा लिया।
विज्ञापन