फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Looted in the Tata Jat Express train near delhi

टाटा मूरी एक्सप्रेस के दो कोच में लूटपाट, सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात

Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Looted in the Tata Jat Express train near delhi
डेमो - फोटो : डेमो

टाटानगर से जम्मूतवी जाने वाली टाटा मूरी एक्सप्रेस में बुधवार-वीरवार की रात करीब डेढ़ बजे सब्जी मंडी (दिल्ली) के पास बी-1 और एस-8 में सवार कुंभ यात्रियों के साथ 12 अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने लूटपाट की। ट्रेन के पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने शिकायत जीआरपी को दी और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पठानकोट जीआरपी ने जीरो एफआईआर काट कर रिपोर्ट दिल्ली सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के एसएचओ को भेज दी है। 

विज्ञापन


लूट का शिकार बने बारठ साहिब और सरना निवासी दर्शन कुमार, कमलेश, नितिका, प्रिया सैनी, तृप्ता देवी, त्रिलोक सिंह और कांगड़ा निवासी रमेश, लाल सिंह, पुष्पा देवी, राकेश कुमारी, चंचला देवी और सुशीला ने बताया कि वह 10 जनवरी को प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने गए थे। 16 जनवरी को पठानकोट के लिए टाटामूरी एक्सप्रेस के कोच एस-8 और एसी के बी-1 में बैठे। रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन आजादपुर सब्जी मंडी के पास पहुंची तो गाड़ी की स्पीड कम होने से 12-15 अज्ञात नकाबपोश कोच एस-8 में चढ़ गए और चेन पुलिंग करके गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद उन्होंने यात्रियों पर तेजधार हथियार और पिस्तौल तान दीं। यदि कोई यात्री उन्हें रोकने का प्रयास करता तो वह उस पर चाकू से हमला कर देते। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी ट्रेन में सवार यात्रियों से नगदी, मोबाइल फोन, गहने आदि सामान लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने इस वारदात के दौरान करीब तीन से चार बार चेन पुलिंग की। उन्होंने कहा कि बार-बार चेन पुलिंग करने के बावजूद कोई जीआरपी या आरपीएफ का कर्मचारी नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10-15 मिनट तक चलती रही लूट

Looted in the Tata Jat Express train near delhi
डेमो - फोटो : डेमो

बी-1 एसी कोच में सफर कर रही हिमाचल निवासी राकेश कुमारी की गर्दन पर जब एक लुटेरे ने चाकू रखा तो उन्होंने शोर मचाया। हड़बड़ी में उठे उनके पति रमेश कुमार ने कोच की लाइट जला दी। इसके बाद दंपती ने शोर मचाया। हाथापाई के दौरान राकेश कुमारी की ठोड़ी पर चाकू से कट लग गया।

इस दौरान लुटेरे 20-25 यात्रियों को अपना निशाना बना चुके थे। जब तक ट्रेन के अन्य कोच के यात्री इकट्ठे होते, लुटेरा गिरोह के सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर सामान लेकर भाग गए। यात्रियों के अनुसार लुटेरे आपस में यूपी लहजे में बात कर रहे थे। 

इंस्पेक्टर विमल ने बताया कि मामले की जीरो एफआईआर काटकर एसएचओ सब्जीमंडी को भिजवा दी है, अगली कार्रवाई उन्हीं के द्वारा की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed