{"_id":"2b69c5dc9a1832aa940430bd74c8c8cd","slug":"loot-by-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपका एटीएम कार्ड सिक्योर है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या आपका एटीएम कार्ड सिक्योर है?
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Mar 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-62 के पास नवादा रसूलपुर में एटीएम से पैसे निकालने गई नर्स के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर 20 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है।
विज्ञापन
पढ़ें: एटीएम तोड़ा, दो दुकानों में सेंध
पुलिस साइबर क्राइम सेल के साथ मामले की जांच कर रही है। रायबरेली निवासी आरती कौशल सेक्टर-62 के अरुण अपार्टमेंट में रहती हैं। वह सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल में बतौर नर्स हैं।
विज्ञापन
उनका सेक्टर-62 स्थित एक्सेस बैंक में सैलरी अकाउंट है। शनिवार शाम वह शॉपिंग करने गई थी। इस दौरान पैसों की जरूरत पड़ने पर सेक्टर-62 के नवादा रसूलपुर गांव में एक्सेस बैंक के एटीएम से 500 रुपये निकाले। रात करीब आठ बजे वह सेक्टर-62 के सी ब्लॉक में थी।
विज्ञापन
पढ़ें: एटीएम में रंगरेलियां मनाते पकड़े
यहां दोबारा पैपैसों की जरूरत पड़ने पर आईसीआईसीआई के एटीएम पर पहुंची। यहां पैसे निकालने के लिए उन्होंने मशीन में एंट्री की तो अकाउंट बैलेंस जीरो मिला। आरती बैलेंस जीरो देखकर दंग रह गई। उन्होंने तुरंत बैंक में कॉल कर अपने अकाउंट की स्टेटस जानी।
इस पर बताया गया कि कुछ मिनट पहले ही उनके अकाउंट से एटीएम के जरिए 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है। पुलिस साइबर क्राइम सेल के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।