फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traders' protest against proposed charges on UPI transactions.Traders' protest against proposed charges on UPI transactions.

Delhi NCR News: यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
-सदर बाजार में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, बोले- डिजिटल भुगतान पर नया टैक्स मंजूर नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मोबाइल से भुगतान अब बाजार में खरीदारी का आम माध्यम बन चुका है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारी तक ग्राहक से यूपीआई के जरिये भुगतान ले रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क को लेकर व्यापारियों में विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने प्रदर्शन कर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि एक भुगतान पर शुल्क भले ही कम लगे, लेकिन रोजाना बड़ी संख्या में यूपीआई लेन-देन करने वाले दुकानदारों के लिए महीने के अंत तक यह खर्च हजारों रुपये तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारी पहले ही किराया, बिजली, कर्मचारियों के वेतन और अन्य कारोबारी खर्चों का दबाव झेल रहे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क से उनकी लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर लागत बढ़ने का असर केवल दुकानदारों तक सीमित नहीं रहेगा। यदि कारोबारी इस अतिरिक्त खर्च को उत्पादों की कीमत में शामिल करते हैं तो इसका अप्रत्यक्ष असर ग्राहकों की जेब पर भी पड़ सकता है। व्यापारियों ने सरकार से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और उस पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed