फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम तोड़ा, दो दुकानों में सेंध

एटीएम तोड़ा, दो दुकानों में सेंध

Sat, 08 Mar 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Sat, 08 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने यूको बैंक का एटीएम तोड़ डाला। यही नहीं, खाकी से बेखौफ चोरों ने बाजार में अन्य दो दुकानों के भी शटर तोड़े। वारदात में चोर हजारों रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। चोर एटीएम मशीन को तोड़ कर लगभग 15 हजार रुपये उड़ा ले गए। क्षेत्र में सिलसिलेवार बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दुकानदार तथा अन्य लोग भी संपति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरों ने टाहलीवाल बाजार में बुधवार रात को यूको बैंक का एटीएम तोड़कर लगभग 15 हजार रुपये की नकद राशि उड़ा ली। जबकि चोरों ने बाजार में ही विजय कुमार की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रखे दो रसोई गैस सिलेंडरों पर हाथ कर दिया। वहीं नरेश कुमार के जनरल स्टोर में रखे सात बड़े पट्टे एवं एक ट्रक की कमानियां सहित 5 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। उधर यूको बैंक के मैनेजर एमएल जैन ने बताया कि चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़कर लगभग 15 हजार रुपये निकाल लिए। बढ़ती चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन



एटीएम मेें थे 4,35,000
यूको बैंक के मैनेजर ने बताया कि एटीएम में 4,34000 कैश था। इसमें से 4,19, 000 रुपये सुरक्षित हैं, जबकि 15000 रुपये गायब हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कर रही है। जल्द ही चोरी मामले में संलिप्त शातिर चोरों को दबोचा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुुलिस ने मामलों के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed