{"_id":"33-173180","slug":"Etawah-173180-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में रंगरेलियां मनाते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में रंगरेलियां मनाते पकड़े
Etawah
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। प्रेमी युगलों ने अपना नया ठिकाना एटीएम बूथ को बना लिया है। एटीएम का सुरक्षागार्ड शुल्क लेकर उन्हें सुरक्षा भी देता है। इसका खुलासा तब हुआ जब बस स्टैंड तिराहे के पास स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम में प्रेमी युगल पकड़े गए। पुलिस ने तहरीर न मिलने पर प्रेमी युगल व उनके साथ के एक युवक को डांट फटकार कर छोड़ दिया। गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
गुरुवार की सुबह बसरेहर क्षेत्र के एक गांव की युवती बीए की परीक्षा देने के लिए शहर में आई थी। उसके साथ गांव का युवक अपने साथी के साथ इटावा आया। तीनों ने बस स्टैंड चौराहे पर स्थित प्राइवेट बैंक के एटीएम को चुना। एटीएम गार्ड से सेटिंग कर दोनों युवक छात्रा को एटीएम के गार्ड रूम में ले गए। युवकों ने इस काम के लिए गार्ड को 400 रुपये भी दिए। इस सारे मामले की भनक आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल श्रीधर सिंह हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवती और गार्ड सहित दोनों युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। युवती का पेपर होने के कारण पुलिस ने परीक्षा दिलाने के लिए उसे कालेज भिजवाया और पूरे मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवती को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल श्रीधर ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी। इस लिए सभी को छोड़ दिया गया। एटीएम गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बैंक के अधिकारियों को उसकी कारगुजारी से अवगत करा दिया गया है।