{"_id":"6ac63613e71094cbc20adb93","slug":"applications-for-inter-college-migration-at-du-open-until-october-9-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158171-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में इंटर-कॉलेज माइग्रेशन के लिए 9 अक्तूबर तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में इंटर-कॉलेज माइग्रेशन के लिए 9 अक्तूबर तक आवेदन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए इंटर-कॉलेज माइग्रेशन का अवसर उपलब्ध है। छात्र इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 9 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन विद्यार्थियों के लिए है, जो तीसरे सेमेस्टर में पहुंच चुके हैं।
डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंटर-कॉलेज माइग्रेशन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के अनुसार, माइग्रेशन केवल दूसरे वर्ष की शुरुआत यानी तीसरे सेमेस्टर में ही किया जा सकता है। इसके लिए छात्र के पहले और दूसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित होना अनिवार्य है।
माइग्रेशन के लिए विद्यार्थियों को दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं उत्तीर्ण करनी होंगी और कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, कॉलेज में सीटों की उपलब्धता और संबंधित कॉलेज के प्रिंसिपल की अनुमति भी जरूरी होगी। निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को ही माइग्रेशन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने इच्छुक छात्रों को सलाह दी है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। छात्रों को आवेदन से पहले संबंधित नियमों और पात्रता शर्तों की जांच करने को भी कहा गया है।