लोकसभा चुनाव 2019 : अलका लांबा ने दिए 'आप' छोड़ने के संकेत, बस कांग्रेस की 'हां' का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) से नाराज चल रही चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। शुक्रवार को अलका लांबा ने इसका इशारा भी किया। बकौल अलका लांबा, अगर कांग्रेस उन्हें मौका देती है तो वह जरूर कांग्रेस में शामिल होंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक उन्हें कांग्रेस की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
लेकिन अगर इस तरह का कोई भी प्रस्ताव मिलता है तो यह सम्मान जैसा होगा। 20 सालों तक कांग्रेस में काम किया है। आज भाजपा को हराने के लिए पांच साल पहले आप में शामिल होने के फैसले को वापस ले लेंगी। अब फैसला कांग्रेस को लेना है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, '5 साल पहले दिल्ली में बीजेपी को हराने के लिए मैंने कांग्रेस का 20 साल का पुराना साथ छोड़ा, बीजेपी हारी। आज जब देश में बीजेपी को हराने की बारी आई है तो 5 साल का साथ छोड़ना गलत कैसे? आज देख कर खुशी हो रही है कि आप और मैं दोनों कांग्रेस के हाथ मजबूत करते हुए बीजेपी को हारता हुआ देखना चाहते हैं।'
5साल पहले #दिल्ली में BJPको हराने के लिये मैंने काँग्रेस का 20साल पुराना साथ छोड़ा,
BJP हारी।
आज जब #देश में BJPको हराने की बारी आई है तो 5साल का साथ छोड़ना गलत कैसे??
आज देख कर ख़ुशी हो रही है कि #आप और #मैं दोनों काँग्रेस के हाथ मजबूत करते हुए BJPको हारता हुआ देखना चाहते हैं। https://t.co/0zebtAAfAD — Alka Lamba (@LambaAlka) March 15, 2019
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अलका लांबा आरोप लगाती रही हैं कि आप उनकी अनदेखी कर रही है। अलका लांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ आप विधायक की तरफ से दिल्ली विधानसभा में लाए गए भारत रत्न सम्मान वापसी प्रस्ताव का विरोध किया था। इसके बाद से पार्टी के साथ अलका लांबा के रिश्ते सहज नहीं रहे।
इस बीच कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने अलका लांबा के कांग्रेस में आने की अलकटों पर सफाई देते हुए कहा कि हम उनका पार्टी में स्वागत करेंगे। वह एनएसयूआई की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके अलावा कई मौकों पर अन्य नेता भी पार्टी को छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन जब उन्होंने पार्टी में वापस आने की मशां जाहिर की है, हमने हमेशा उनका स्वागत किया है।