फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: Cartoon-speech all ready, AI becomes helpful in elections

Elections 2024 : कार्टून-भाषण सब तैयार, चुनाव में एआई बना मददगार; निर्वाचन आयोग भी कर रहा है तकनीक का उपयोग

Fri, 24 May 2024 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक कार्की, नई दिल्ली
दीपक कार्की, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 07:05 AM IST
सार

इस तकनीक से ग्राफिक्स, फोटो एडिटिंग समेत नेताओं के भाषणों का लाइव अनुवाद तक संभव है। इसमें अलग से किसी व्यक्ति की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ शब्दों की कमांड और मांगी गई सूचना पलक झपकते आपके सामने आ जाती है। नेता ही नहीं, चुनाव आयोग भी एआई जेनरेटेड कॉल से मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Cartoon-speech all ready, AI becomes helpful in elections
demo

विस्तार

लोकसभा चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का भी इस्तेमाल हो रहा है। इस तकनीक से ग्राफिक्स, फोटो एडिटिंग समेत नेताओं के भाषणों का लाइव अनुवाद तक संभव है। इसमें अलग से किसी व्यक्ति की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ शब्दों की कमांड और मांगी गई सूचना पलक झपकते आपके सामने आ जाती है। नेता ही नहीं, चुनाव आयोग भी एआई जेनरेटेड कॉल से मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली में पार्टियों व उम्मीदवारों के प्रचार अभियान से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ बताते हैं कि इस वक्त नेताओं का भाषण तैयार करने में एआई मददगार बन रहा है। इसमें एआई आधारित जीपीटी (जेनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर) मददगार बना है। विषय व क्षेत्र विशेष पर कंटेंट तैयार करने की कमांड देते ही सामने पूरा लेख आ जाता है। इसी काम के लिए पहले घंटों का वक्त लगता था। गलतियां होने की भी आशंका बनी रहती थी। जबकि एआई आधारित जीपीटी में ऐसा संभव नहीं। सभी जरूरी आंकड़े एकदम सटीक मिलते हैं। इससे ई-मेल, कैप्शन आदि भी तैयार करने की मदद मिलती है। इसके साथ कंटेंट तैयार करने व व कार्टून-इमेज बनाने में भी एआई कारगर है। मनचाहे पोस्टर व कार्टून, मीम चुटकियों में निकल आते हैं। दिलचस्प यह है कि एआई से किसी दिवंगत नेता की आकृति को असली जैसा दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन


भाषण का रीयल टाइम अनुवाद
एआई के ऑडियो मॉडल के जरिये चुनावी रैलियों के भाषणों को हिंदी के अलावा अन्य भाषी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें ऐसी सुविधाएं हैं, जो लाइव चल रहे भाषणों को रियल टाइम अनुवाद कर अन्य भाषाओं में बदल रही है।  प्रधानमंत्री इसके लिए भाषिणी नामक एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनके हिंदी भाषणों को रीयल टाइम में तमिल, तेलुगू समेत दूसरी भाषा में प्रसारण हो रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक अभी शत प्रतिशत सही अनुवाद नहीं कर रही है। इसलिए कई बार भाषणों की जांच कर इसे आधे घंटे बाद जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले कुछ सालों में एआई बहुत एडवांस हो जाएगा। वह वीडियो भी जनरेट कर लेगा। इस चुनाव में एआई जेनरेटेड वीडियो नजर आ रहा हैं। आगे उम्मीदवार व नेता बिना बोले भी वीडियो में कुछ कहते नजर आएंगे। 
-मनीष पाठक, फिल्ममेकर व यूट्यूबर

 एआई अभी मुख्य रूप से दो तरीके से चुनाव में इस्तेमाल हो रहा है। पहला, ऑडियो आईवीआर और दूसरा वोटर को मैसेज भेजने के लिए। बिना किसी इंसानी दखल के ऑडियो आईवीआर से पार्टियां मतदाताओं से सीधा संवाद कर रही हैं।

-अंकित लाल, सोशल मी़डिया एक्सपर्ट

डांस करते दिखे मोदी-राहुल आप के कैंपेन में एआई
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज शो पर डांस करते नजर आए। यह एआई की ही देन है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसे वीडियो में बस एक फोटो की आवश्यकता होती है। उसे किसी अन्य मौजूदा वीडियो पर रखा जाता है, फिर एआई अपना काम करता है। वह अपने आप चेहरे को स्कैन कर उसकी जगह दूसरा चेहरा लगा देता है। वहीं, राहुल गांधी, मोदी, समेत कई अन्य नेताओं के एआई गाने वायरल हैं। इन पुराने मशहूर गीतों की खास बात यह है कि इन्हें सुनकर ऐसा लगता है कि खुद राहुल-मोदी गा रहे हों। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मीम्स, फोटो व वीडियो की बाढ़ ही ला दी थी। यह एआई से संभव हो पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed