फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections Aam Aadmi Party gives Lok Sabha ticket to SC on general seat

Lok Sabha Elections: आप ने सामान्य सीट पर दिया एससी को लोकसभा का टिकट, केजरीवाल ने बताया अच्छा कदम

Wed, 28 Feb 2024 07:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Feb 2024 07:09 AM IST
सार

अभी तक पार्टियां सामान्य सीट पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को टिकट नहीं देती थीं। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में मोहाली सीट पर भी अनुसूचित जाति के कुलवंत सिंह को चुनाव लड़ाया गया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Aam Aadmi Party gives Lok Sabha ticket to SC on general seat
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मंगलवार को आप की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई। केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कोंडली विधायक कुलदीप कुमार को टिकट देने पर कहा कि यह एक अच्छा कदम है। यह फैसला बाबा साहब के सपने को साकार कर सकता है। पूर्वी दिल्ली सीट सामान्य वर्ग के लिए है। यहां से हमने अनुसूचित जाति के कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। 

विज्ञापन


अभी तक पार्टियां सामान्य सीट पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को टिकट नहीं देती थीं। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में मोहाली सीट पर भी अनुसूचित जाति के कुलवंत सिंह को चुनाव लड़ाया गया था। कुलदीप सफाई कर्मचारी के बेटे हैं। जब तीनों निगम अलग थे, तो वे पूर्वी दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष थे। 
विज्ञापन


कुलदीप 2020 में कोंडली से विधायक बने। 18 साल की उम्र में पूर्वी दिल्ली में उन्होंने आंबेडकर आंदोलन का नेतृत्व किया। श्याम लाल कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स की शिक्षा प्राप्त करने के दौरान इंडिया अगेंस्ट करप्शन और अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। 27 साल की उम्र में कल्याणपुरी वार्ड से सबसे कम उम्र के पार्षद चुने गए। पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जाति/जनजाति विंग का अध्यक्ष बनाया। पूर्वी दिल्ली में वे लाल बहादुर शास्त्री और गुरु तेग बहादुर अस्पताल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच राज्यों में 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी: डॉ. पाठक 
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि गठबंधन में रहते हुए आप पांच राज्यों के 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पांच उम्मीदवारों की घोषणा पहले हुई और पांच अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान मंगलवार को हुआ। चुनाव में कांग्रेस के साथ समन्वय के लिए पार्टी ने एक कमेटी का प्रस्ताव रखा है। एक-दो दिन में इस पर निर्णय लिया जाएगा। 

जनता के काम करने वाले को देते हैं टिकट: आतिशी
मंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव में टिकट देने से पहले पार्टी उम्मीदवारों में बस यह देखती है कि कौन जनता के लिए काम करना चाहता है। कौन जनता के बीच में रहकर सेवा करता है और समस्याओं का समाधान करता है।

किस सीट से कौन उम्मीदवार

सोमनाथ, नई दिल्ली: पेशे से वकील सोमनाथ भारती मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। 2013 की 49 दिनों की सरकार में पहली बार मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती चुनाव जीतकर विधानसभा में आए थे। केजरीवाल ने उन पर विश्वास जताते हुए कानून मंत्री बनाया था। उसके बाद से सोमनाथ तीसरी बार मालवीय नगर सीट से जीत कर विधायक हैं। मौजूदा समय में वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं।

सहीराम, दक्षिणी दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी से आप में शामिल हुए सहीराम पहलवान गुर्जर समाज से आते हैं। साल 2013 के चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर तुगलकाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद वह आम में शामिल हो गए। साल 2015 में पहली बार उन्होंने आप की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वह लगातार दो बार से इस सीट पर विधायक हैं।

महाबल मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली सीट: कांग्रेस से आप में शामिल हुए महाबल मिश्रा पूर्वांचली नेता माने जाते हैं। उनका राजनीतिक सफर पार्षद से शुरू हुआ था। पहली बार 1997 में पार्षद बने थे। इसके बाद 1998 में विधायक बने। उसके बाद लगातार द्वारका से विधायक चुने गए। साल 2010 में सांसद सज्जन सिंह का टिकट कटने के बाद इन्हें टिकट मिला और चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे। साल 2020 में उनकी आप से नजदीक बढ़ी। पहले उनका बेटा आप में शामिल हुआ और फिर वे भी जुड़गए।

कुलदीप, पूर्वी दिल्ली: पार्टी के कोर वॉलिंटियर रहे कुलदीप ने पार्षद से विधायक तक का सफर तय किया। साल, 20 में उन्होंने कोंडली से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते। पार्टी ने उन्हें सामान्य सीट पर मौका देकर बड़ा दाव खेला है। 

सुशील गुप्ता, कुरुक्षेत्र सीट: कांग्रेस से आप में शामिल हुए सुशील गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साल 2018 में आप ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था। बीकॉम, एलएलबी और डीलिट की डिग्री प्राप्त सुशील गुप्ता आप के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अब कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed