{"_id":"5ca96130bdec2214720fbc1f","slug":"lok-sabha-election-2019-liquor-shops-will-be-closed-on-polling-and-counting-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान और मतगणना वाले दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्ली-हरियाणा सरकार को भी लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान और मतगणना वाले दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्ली-हरियाणा सरकार को भी लिखा पत्र
Sun, 07 Apr 2019 08:02 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
11 अप्रैल को मतदान और 23 मई को नतीजे वाले दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली और हरियाणा सरकार को भी सीमा के पास आठ किमी तक के ठेके बंद रखने को लेकर पत्र भेजा है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया 9 अप्रैल सायं 6 बजे से ही शराब की फुटकर और थोक की दुकानें, होटल, रेस्तरां और पब में शराब की बिक्री नहीं होगी। न ही किसी कैंटीन में पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, 23 मई को नोएडा के फूल मंडी में मतगणना होनी है। उस दिन सुबह से मतगणना होने तक दुकानें बंद रहेंगी। सभी दुकानदारों को आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन