फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok sabha election 2019: clash between two community during voting in Bulandshahr

लोकसभा चुनाव 2019: वोटिंग के दौरान भिड़े दो पक्ष, रात में हुआ पथराव

Fri, 12 Apr 2019 05:06 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Apr 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: clash between two community during voting in Bulandshahr
Bulandsahr news

सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीपुरा में गठबंधन व भाजपा प्रत्याशी के बूथ एजेंट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। देर शाम मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर देते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


वहीं, देर रात गांव पहुंचने पर दोनों पक्ष फिर एक बार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।  ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग भी हुई, लेकिन पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। देर रात एसपी सिटी कई थानों की पुलिस के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


गांव अलीपुरा निवासी भाजपा के पोलिंग एजेंट सुनील भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव के प्राथमिक विद्यालय पर भाजपा की तरफ से पोलिंग एजेंट का कार्य कर रहा था। इस दौरान शाम को गठबंधन के पोलिंग एजेंट नंदकिशोर पुत्र राकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर आता देखकर सभी आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने नंदकिशोर समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था।  विवाद के बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा और सपा के एमएलसी जितेंद्र यादव भी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को छोड़ दिया।


उसके बाद देर रात करीब 9.30 पर गांव पहुंचने पर दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ जिसमें अमित, राकेश, कुलदीप, नंदकिशोर समेत आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार गोली भी चली है। सूचना पर मौके पहुंची कई थानों की पुलिस ने लोगों को शांत कराया।  सीओ सिकंदराबाद विक्रम सिंह ने बताया कि गांव में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा  दिया है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। गांव में काफी संख्या में फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed