फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Physically challenged voters can vote from One code

महज एक कोड से दिव्यांग मतदाता कर सकेंगे वोट, निशुल्क कैब की मिलेगी सुविधा 

Wed, 08 May 2019 05:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 May 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Physically challenged voters can vote from One code
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर 12 मई को होने वाले मतदान के दौरान दिव्यांगों को निशुल्क कैब सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को महज एक कोड भेजकर इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय और कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के अधिकारियों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली के 40 हजार दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक मतदान के लिए पहुंचाने के लिहाज से यह पहल की गई है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि सभी दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह सुविधा होगी। ऐसे मतदाताओं को वोटिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीईओ ने कहा कि इस पहल से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


कोड के जरिये वोट के लिए पहुंचेंगे दिव्यांग 
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मतदान केंद्रों पर रैंप, ट्राइसाइकिल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। कैब सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए दिव्यांग मतदाताओं को एक कोड दिया जाएगा ताकि इस सुविधा का उन्हें अधिकाधिक लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए विशेष बूथ पर होंगी कई सुविधाएं
दिव्यांग मतदाताओं के लिए ताहिरपुर में विशेष बूथ बनाया जाएगा। इस पर तैनात सभी कर्मियों के साथ-साथ अधिकारी भी दिव्यांग होंगे ताकि एक दूसरे को मतदान प्रक्रिया में पूरी तरह मदद कर सकें। इस लोकसभा चुनाव में पहली बार सैकड़ों दिव्यांग मतदाताओं को ब्रेल मतदाता पहचान पत्र के जरिये वोटिंग का मौका भी मिल सकेगा। कम सुनने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए भी जरूरी उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे ताकि उन्हें भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed