फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha candidates expense are now online

ऑनलाइन हो गया चाय से लेकर दक्षिणा तक का खर्च

Tue, 08 Apr 2014 07:24 AM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 07:24 AM IST
विज्ञापन
lok sabha candidates expense are now online

दिल्ली के मैदान में उतरे उम्मीदवारों के रोज का खर्च का यह ब्योरा दिल्ली चुनाव आयोग की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर उम्मीदवारों को रोजाना अपने खर्च का पूरा ब्योरा बेवसाइट्स पर अपडेट करना पड़ता है। फिर वह चाहे चाय, झंडा बैनर, हवन सामग्री व पंडित को दिया गया दक्षिणा ही क्यों न हो।

यह पहला मौका है जब उम्मीदवारों के रोजाना खर्च को सार्वजनिक किया जा रहा है। आयोग की सख्ती के कारण प्रत्याशी भी अपना रोजाना का खर्च बता रहे हैं।

पाई-पाई का हिसाब है यहां

lok sabha candidates expense are now online

बीजेपी के महेश गिरी ने चुनाव मैदान में उतरने के साथ पहले दिन 5000 रुपये पंफलेट पर खर्च किए। पार्टी ने चुनाव चिह्न वाले कपड़े के पट्टे पर 1000 रुपये और झंडे पर 6142 रुपये खर्च किए।

इसी तरह चांदनी चौक से कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने मैदान में उतरने के साथ सबसे पहले 2000 रुपये तेल पर खर्च किया।

प्रवेश वर्मा ने चुनाव में उतरने के साथ हवन सामग्री से लेकर पंडित को कितना दिया, वह पूरी जानकारी दिल्ली चुनाव आयोग की वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। इस ब्योरे पर आयोग की खर्च निगरानी टीम की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती है हर नेता की निगरानी

lok sabha candidates expense are now online

यह पहला चुनाव है जब आयोग उम्मीदवारों के खर्च का ब्योरा रोजाना ऑनलाइन अपडेट कर रहा है। आयोग ने सभी राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों को इसका निर्देश जारी किया है।

प्रत्याशियों के अलावा रिटर्निंग अफसरों की एक खर्च निगरानी टीम भी बनी है, जो शैडो रजिस्टर बनाकर प्रत्याशी के सारे खर्चे की निगरानी कर रहा है।

प्रत्याशी को रोजाना अपने खर्च का ब्योरा पहले रिटर्निंग ऑफसर को देना पड़ता था। बाद में उसी डिटेल को ऑनलाइन अपडेट किया जाता है। चुनाव आयोग ने इसका एक फॉर्मेट बनाया है, जिस पर सभी अधिकारी अपना खर्च भरकर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed