{"_id":"5eb4d83a8ebc3e90ac76578b","slug":"lockdown-three-in-gurugram-faridabad-noida-greater-noida-ghaziabad-bulandshahr-new-cases-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर Live: नोएडा में आज 12 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, कुल संख्या 214 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर Live: नोएडा में आज 12 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, कुल संख्या 214 हुई
Fri, 08 May 2020 05:37 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 May 2020 05:37 PM IST
सार
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से सटे गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के बॉर्डर को सील कर दिया गया है। आवाजाही करने वालों की पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। यहां पढ़ें दिल्ली एनसीआर में लॉकडाउन से संबंधित हर अपडेट-
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
नोएडा में आज कुल 12 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में आज कुल 12 संक्रमित मामले सामने आए हैं। कुल 210 रिपोर्ट आई है जिसमें से 12 पॉजिटिव हैं बाकी सभी निगेटिव हैं। नोएडा में अब कुल संक्रमितों की संख्या 214 हो गई है। 12 संक्रमितों में से चार नोएडा सेक्टर-9 के हैं। इनमें दो युवतियां 18 और 30 वर्ष की हैं। जबकि दो पुरुष 50 और 26 साल के हैं। वहीं दो मरीज सेक्टर 19 के हैं जिनकी उम्र 59 और 60 साल है। नोएडा सेक्टर-10 का एक 40 वर्षीय मरीज है। सेक्टर 150 का एक 42 वर्षीय मरीज है। एक 25 वर्षीय युवक याकूबपुर गांव का है। एक 42 वर्षीय पुरुष ग्रेटर नोएडा का है। सेक्टर-22 का एक 60 वर्षीय बुजुर्ग जिसे कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी आज मौत हो गई है।
गाजियाबादः खोड़ा में मृतक के तीन सम्पर्की सहित 4 पॉजिटिव
गाजियाबाद में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन वो मरीज हैं जो खोड़ा निवासी संक्रमित मृतक के सम्पर्क में आए थे। खोड़ा के युवक की मौत चार दिन पहले ही नोएडा के एक अस्पताल में हुई थी। वहीं चौथा मामला जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने आई महिला का है। अब तक गाजियाबाद में कुल 124 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर में एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, कुल मामले 61
बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 61 हो गई है। खुर्जा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक का जांच के लिए निजी लैब में सैंपल भेजा गया था। गुरुवार रात लैब ने उसकी रिपोर्ट जारी की जिसके बाद उसे निजी अस्पताल से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुलंदशहर में इस वक्त कोरोना के 25 सक्रिय मामले हैं और 35 ठीक हो चुके हैं वहीं एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
नोएडा में सामने आए 11 नए मामले
नोएडा में कोरोना के 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सभी 11 लोग क्वारंटीन में थे। शुक्रवार सुबह प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के बाद इन्हें जिम्स और शारदा कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव आए लोगों में कुछ स्वास्थ्य कर्मी भी हैं।
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से पहली मौत
नोएडा सेक्टर 22 के निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने आज जिम्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा में अंतिम सांसें लीं। यह कोरोना से पीड़ित थे और इसी के संक्रमण से इनकी मौत हुई है। इस तरह गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना से होने वाली ये पहली मौत है। बताया जा रहा है कि इन्हें आज सुबह 3.30 बजे ही जिम्स अस्पताल लाया गया था और कुछ ही समय बाद इनकी मौत हो गई। डॉक्टरों को इनकी जान बचाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल सका। जब यह जिम्स लाए गए तो इनकी हालत काफी नाजुक थी और सांस लेने में परेशानी थी।
नोएडा: मार्केट में उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां
नोएडा सेक्टर 88 में स्थित सब्जी मार्केट में गुरुवार शाम सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। मार्केट में सब्जियों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मार्केट समिति के सचिव ने कहा कि कल से सब्जी विक्रेताओं को पास जारी किए जाएंगे। प्रतिदिन 100-150 विक्रेताओं को पास मिलेंगे और केवल उन्हीं विक्रेताओं को मार्केट में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
Noida: Social distancing norms were flouted at the vegetable market in Sector 88 as a huge crowd made purchases their, earlier tonight. Secretary of the market committee says, "We'll issue 100-150 passes from tomorrow,only those cart pullers will be allowed entry into the market" pic.twitter.com/GMpqVFDHgP
— ANI UP (@ANINewsUP) May 7, 2020
दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पुलिस सख्त
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण हरियाणा सरकार ने अपनी सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर से आवाजाही करने वाले हर वाहन की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
मालूम हो कि हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अंतर्राज्यीय और अंतरजिला आवागमन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इसी के तहत लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस भी लगातार सख्ती बरत रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
Police personnel check vehicles at Delhi-Gurugram border, amid #CoronaLockdown. Individual inter-state and inter-district movement have been curtailed in Gurugram in a bid to contain coronavirus cases. pic.twitter.com/jzXuRdjjSI
— ANI (@ANI) May 8, 2020