फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live Updates: People Reaction over 2012 Delhi Nirbhaya case

निर्भया मामला: फांसी के आदेश पर इन लोगों ने रखी अपनी बात, बोले- इंतजार आज खत्म हुआ

Tue, 07 Jan 2020 07:16 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 07 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Live Updates: People Reaction over 2012 Delhi Nirbhaya case
स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई

पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया केस के सभी दोषियों को डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। दोषियों को 22 जनवरी की सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी। फैसला आते ही निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ मिला है। चारों दोषियों को सजा, देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत होगा।  

विज्ञापन

 
निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि मैं अदालत के फैसले से खुश हूं। कोर्ट के इस फैसले से इस तरह के अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्भया के दोषियों को फांसी के फैसले पर कहा कि सात साल बाद न्याय मिला है। हम लोगों को एक सिस्टम बनाने की जरूरत है जिससे ऐसे मामलों में सात साल ना लगे, ऐसे लोगों को छह महीने में सजा होनी चाहिए। इसके अलावा, हमें दिल्ली को एक सुरक्षित शहर बनाने की जरूरत है, जहां इस तरह की हरकतें भी न हों 




 

'लोगों का इंतजार आज खत्म'

कोर्ट के फैसले पर भाजपा नेता जी किशन रेड्डी का कहना है कि न्याय के लिए लोगों का इंतजार आज खत्म हुआ। यह दोषियों को फांसी देने के बारे में नहीं है, निर्णय दर्शाता है कि अपराधों के लिए शून्य सहिष्णुता होनी चाहिए। न्याय जल्द ही मिल जानी चाहिए थी। 
 


वहीं, फैसले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस फैसले का हम जोरदार स्वागत करते हैं। यह इस देश में रहने वाली सभी निर्भया की जीत है। मैं निर्भया के माता-पिता को सलाम करती हूं, जिन्होंने सात साल तक संघर्ष किया। इस समय अवधि को कम क्यों नहीं किया जा सकता है? 
 

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव का कहना है कि निर्भया को न्याय मिला है। इतने साफ मामले में अगर न्याय मिलने में सात साल लगते हैं तो अन्य मामलों में क्या होगा जहां सबूत स्पष्ट नहीं है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed