फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   live surgery of prostate cancer in delhi safdarjung hospital

सफदरजंग में किडनी और प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को राहत, 6 देशों के डॉक्टरों ने की लाइव सर्जरी

Sun, 27 Aug 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
live surgery of prostate cancer in delhi safdarjung hospital
live surgery at safdarjung

सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के हेड और रीनल ट्रांसप्लांट के प्रोफेसर अनूप कुमार समेत छह देशों (फ्रांस, यूके, यूएस, तर्की, बेल्यिजम) के डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को हाईवैक हाइफू व थ्री डी लेप्रोस्कोपिक की 16 लाइव सर्जरी की।

विज्ञापन


इस लाइव सर्जरी के माध्यम से देश भर के अस्पतालों से यूरोलॉजी विभाग के हजार से अधिक डॉक्टरों ने सर्जरी की बारीकियां सीखीं। खास बात यह है कि रविवार को मूत्राशय कैंसर के इलाज की आधुनिक तकनीक से सर्जरी का लाइव डेमो दिखाया जाएगा।  
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल की ओटी में सर्जरी चल रही थी और अशोक होटल में देशभर के अस्पतालों के यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर लाइव सर्जरी के माध्यम से नई आधुनिक तकनीक से इलाज की बारीकियों को देखते हुए विभिन्न कठिनाइयों पर चर्चा भी करते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देशभर से आए डॉक्टरों को सफदरजंग अस्पताल में किडनी, ब्लैडर, प्रोस्टेट कैंसर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। डॉ. अनूप ने थ्री डी लेप्रोस्कोपी रेडिकल प्रोस्टेक्टोमी (थ्रीडी मूवी की तर्ज पर डॉक्टर को सर्जरी के दौरान सामान्य से दस गुना बड़ा दिखायी देगा। इससे डॉक्टर को साफ होगा कि कहां बीमारी के तहत कितना कट लगाना है) के बारे में बताया कि इस सर्जरी में बड़ा कट लगाने की बजाय छोटे-छोटे छेद किए जाएंगे। 

बड़ा चीरा नहीं लगने से अत्यधिक खून नहीं बहेगा, इसके चलते ब्लड नहीं चढ़ाना पड़ेगा। वहीं, इंफेक्शन का भी खतरा नहीं होने के साथ मरीज की सेहत में जल्दी सुधार होगा। इसके अलावा अन्य तकनीक के बारे में भी बताया गया। 


इस कार्यक्रम काआयोजन सोसायटी ऑफ रोबोटिक सर्जन यूएसए, डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी एंड रीनल ट्रांसप्लांट सफदरजंग, यूरोलॉजी डिपार्टमेंट एम्स और डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed