फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Liquor smuggler attempts to crush a constable with car in rohini

शराब तस्कर ने कार से सिपाही को कुचलने का किया प्रयास, फिल्मी स्टाइल में सिपाही ने तस्कर को दबोचा

Wed, 08 Apr 2020 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Apr 2020 10:04 PM IST
सार

-कई किलोमीटर सिपाही बाइक से करता रहा पीछा, आरोपी ने सिपाही को बाइक को टक्कर मारी और दूर तक घसीटता हुआ ले गया
-घायल होने के बाद भी सिपाही ने नहीं हारी हिम्मत, पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा, एक अन्य राहगीर की मदद से आरोपी को किया काबू
-कार से 30 पेटी शराब बरामद, पकड़ा गया आरोपी सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला,पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

विज्ञापन
Liquor smuggler attempts to crush a constable with car in rohini
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कंझावला के पंजाब खोड़ गांव में मंगलवार शाम को एक शराब तस्कर और दिल्ली पुलिस के सिपाही के बीच कई किलोमीटर चूहे-बिल्ली का खेल चला। फिल्मी स्टाइल में वीआईपी नंबर कार में सवार शराब तस्कर गांव की सड़कों पर कार कभी इधर-मोड़ता तो कभी उधर। आखिर आरोपी ने कुचलने की नियत से सिपाही संजीत कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक काफी दूर घिसटती चली गई। बुरी तरह घायल होने के बाद भी संजीत ने हिम्मत नहीं हारी और कार के शीशे पर पत्थर मार दिया। इस बीच एक राहगीर भी वहां आ गया। दोनों ने मिलकर आरोपी कार चालक को काबू किया। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नसीरपुर, खरखौदा, सोनीपत निवासी जितेंद्र कुमार (36) के रूप में हुई है। आरोपी की कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, जान से मारने की कोशिश, सरकारी आदेश का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जख्मी हालत में संजीत को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिपाही संजीत कुमार रोहिणी जिले के कंझावला थाने में तैनात है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह लॉकडाउन की वजह से राउंड पर था। इस बीच उसने देखा कि पंजाब खोड़ गांव के पास एक हरियाणा नंबर की कार पीछे से काफी दबी हुई थी। कार में चालक के अलावा कोई नहीं था। संजीत को शक हुआ तो उसने कार को रुकने का इशारा किया। बजाए कार रोकने के आरोपी ने कार को पंजाब खोड़ गांव में अंदर घुसा लिया। संजीत भी उसके पीछे भागा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी को अपनी ओर आता देखकर टाटा-इंडिगो कार चालक ने अपनी कार की रफ्तार को और बढ़ा दिया। कभी संजीत आगे निकलता तो कभी कार चालक। कई किलोमीटर फिल्मी सीन चलता रहा। कई कार कार चालक ने अपनी कार को अचानक ब्रेक लगाकर स्किड कर मोड़ा। इस बीच संजीत ने कार से आगे निकलकर कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने संजीत की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


बाद में वह उसकी बात को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। काफी दूर जाकर बाइक रुकी तो संजीत ने हिम्म्त न हारते हुए कार चालक की कार पर पत्थर दे मारा। इधर एक राहगीर ने जब हालात देखे तो उसने भी पत्थर उठाकर कार पर दे मारा। चालक कार से उतरकर भागने लगा तो  संजीत व राहगीर ने पीछा कर उसे दबोच लिया। बाद में अन्य पुलिस कर्मियों को मामले की सूचना दे दी गई। आरोपी जितेंद्र की कार से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। संजीत को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed