फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light rain increase cold in Delhi yellow alert of dense fog for three days

अब दिखेगा दिल्ली में ठंड का प्रचंड रूप: मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिन का यलो अलर्ट, बारिश ने बढ़ा दी गलन

Mon, 06 Jan 2025 08:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Jan 2025 08:46 PM IST
सार

सोमवार रात दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट में रात ढाई बजे 300 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Light rain increase cold in Delhi yellow alert of dense fog for three days
दिल्ली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हल्की बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार सुबह अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश से लेकर बूंदा-बांदी हुई। ऐसे में मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे आसमान से हल्का कोहरा हट गया है। लेकिन, शाम को तेज हवा चलने से ठंड ने गलन बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

 

नजफगढ़ में हुई सबसे अधिक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक बारिश नजफगढ़ केंद्र में दर्ज की गई। यहां 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, पीतमपुरा में दो और पालम व मयूर विहार में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि, रिज, आया नगर व सफदरजंग में बारिश ट्रेस की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम के साथ 16.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में 100 फीसदी तक नमी
सोमवार रात दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट में रात ढाई बजे 300 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। सुबह 11:30 बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में धूप भी अच्छी तरह से नहीं खिली। बारिश होने के बाद दिन से ही अच्छी ठंड का अहसास होने लगा था। शाम को होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। पूसा में शीत लहर चली। जबकि कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, पालम में 9.5, रिज में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 75 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

विज्ञापन

तीन दिन का घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से तीन दिन तक घने से घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम और रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed