{"_id":"5d9d0f1d8ebc3e0169688ca4","slug":"light-and-sound-show-to-begin-soon-in-red-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किले में जल्द शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो, प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किले में जल्द शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो, प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी
Wed, 09 Oct 2019 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
Red Fort-Dalmiya Group
लाल किले में काफी समय से बंद पड़ा लाइट एंड साउंड शो फिर से पर्यटकों के लिए खुलने वाला है। इस बार डालमिया समूह की ओर से लाइट एंड साउंड शो चलाया जाएगा। शो के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सशर्त मंजूरी दे दी है। एएसआई ने मोती मस्जिद और छत्ता बाजार की दिशा में शो के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
लाल किले में देर शाम आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो को लेकर जुलाई से कवायदें चल रही थीं। इस शो के आयोजन को लेकर डालमिया समूह और एएसआई के बीच लाल किले की धरोहर को कोई क्षति नहीं पहुंचने को लेकर विचार किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही शो के दौरान एएसआई की ओर से यह भी शर्त रखी गई कि इस दौरान किसी तरह की ह्यूमन परफारमेंस नहीं की जाएगी। इसके साथ ही लालकिले में स्पीकर पर शो का आयोजन नहीं किया जाएगा, बल्कि इस शो में शामिल होने वाले पर्यटकों को लिए हेडफोन मुहैय्या करवाएं जाएं, लेकिन डालमिया समूह के आग्रह पर प्राथमिक तौर पर एएसआई ने स्पीकर के प्रयोग को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
लाइट एंड साउंड शो के दौरान लाइटिंग के प्रयोग को लेकर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। एएसआई ने निर्देश दिया है कि शो के आयोजन के दौरान लाइटिंग प्रजेंटेशन ऐतिहासिक मोती मस्जिद और छत्ता बाजार की दिशा में नहीं होगा।
इसके साथ ही एएसआई ने सख्त निर्देश दिये हैं कि शो के लिए लगाए जाने वाले लाइट एवं साउंड शो के सेटअप के लिए फर्श पर किसी भी तरह की मैनुअल खुदाई नहीं की जाएगी। वहीं इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि लालकिले की संरक्षण नीति का किसी भी तरह से उल्लंघन ना हो।