फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor approves CBI investigation against Satyendar Jain

Delhi: सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, सुकेश चंद्रशेखर से जेल में उगाही मामले की CBI जांच को एलजी की मंजूरी

Sat, 02 Mar 2024 04:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Mar 2024 04:27 PM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा था, जिसमें महाठग ने जैन पर जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे और मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
Lieutenant Governor approves CBI investigation against Satyendar Jain
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी। जैन पर 200 करोड़ के ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। सीबीआई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17 ए के तहत यह जांच करेगी।

विज्ञापन


आरोप है कि तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान शांति और आराम से रहने के नाम पर पैसे मांगे गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को गिरफ्तार किया था। वह भी सुकेश के साथ जेल में बंद थे। जेल में बंद जैन ने जेल अधिकारियों पर अपनी मालिश और दूसरी वीआईपी सुविधा प्रदान करने का दबाव डाला था।
विज्ञापन


सीबीआई जांच को मंजूरी देते हुए उपराज्यपाल ने मामले में जरूरी कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय के पास भी भेज दिया है। उपराज्यपाल ने 9 फरवरी को तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल, तिहाड़ जेल के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भी सीबीआई जांच की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है। इसमें सुकेश ने कहा था कि पूर्व मंत्री ने 2018-21 के दौरान विभिन्न किस्तों में व्यक्तिगत रूप से या अपने सहयोगियों के माध्यम से सुरक्षा राशि के रूप में उससे 10 करोड़ रुपये लिए थे। इसके बदले दिल्ली की विभिन्न जेलों (तिहाड़, रोहिणी और मंडोली) में आराम और शांति से रह सकता था। इस दौरान जैन जेल मंत्री थे।


इन पर भी लगे हैं आरोप
सत्येंद्र जैन और राज कुमार के अलावा सुकेश ने वर्ष 2019-22 के दौरान संदीप गोयल और मुकेश प्रसाद पर भी विभिन्न किस्तों में 12.50 करोड़ रुपये प्राप्त करने का आरोप लगाया था। जैन, गोयल, प्रसाद और कुमार पर लोक सेवक के रूप में अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग करने और धन के बदले सुकेश चंद्रशेखर और दिल्ली की जेलों में बंद अन्य हाई-प्रोफाइल कैदियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed