फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg najeeb jung ask delhi police commissioner to mintain relation with media

एलजी नजीब जंग की दिल्ली पुलिस कमीश्नर को हिदायत, मीडिया से सुधारें रिश्ते

Fri, 01 Apr 2016 12:44 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
lg najeeb jung ask delhi police commissioner to mintain relation with media

उपराज्यपाल (एलजी) नजीब जंग ने नए पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को मीडिया से रिश्ते सुधारने की नसीहत दी। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने मीडियाकर्मियों को मिलने बुला लिया। इस दौरान उन्होंने न तो दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और न ही किसी मुद्दे पर बोलना ही उचित समझा। मीडियाकर्मी भी समझ नहीं पाए कि उन्हें मिलने क्यों बुलाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह उपराज्यपाल नजीब जंग ने एक बैठक बुलाई। इसमें पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा भी पहुंचे। क्राइम व अन्य मुद्दों को लेकर उपराज्यपाल ने चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं, उपराज्यपाल नजीब जंग ने आलोक कुमार वर्मा से मीडिया से रिश्ते सुधार की नसीहत भी दी। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने मीडियाकर्मियों को चाय पर आने का न्यौता भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे ऐसा पहली बार हुआ कि पुलिस आयुक्त पद संभालने के बाद आलोक कुमार  मीडियाकर्मियों से मिले।  बता दें कि पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद आलोक कुमार वर्मा मीडिया से करीब एक महीने दूर रहे।

नहीं मिलें कांफ्रेंस हॉल में

lg najeeb jung ask delhi police commissioner to mintain relation with media
alok kumar verma
कांफ्रेंस हॉल में पुलिस आयुक्त का इंतजार होता रहा, मगर वे बगल वाले हॉल में मीडियाकर्मियों से मिले। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की समस्याओं पर मीडियाकर्मियों की राय जानना चाहते हैं।

मगर, सभी ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को गिनानी शुरू कर दीं। इसके अलावा पुलिस आयुक्त से कई सवाल पूछे गए, मगर उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

पुलिस आयुक्त को मीडिया के सामने आकर बात करने की बात कही गई, ताकि जनता जान सकें कि नए पुलिस आयुक्त कौन हैं। इस पर उन्होंने कहा कि समय आने पर वह मीडिया के सामने आकर बोलेंगे।

एक ही राग, जनता से पूछिए

lg najeeb jung ask delhi police commissioner to mintain relation with media
नजीब जंग और केजरीवाल

पुलिस आयुक्त से जब पूछा गया कि दिल्ली में बम की हॉक्स कॉल काफी ज्यादा आ रही हैं।  कई वारदातों को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है तो वह इस इन सवालों को टाल गए।

इतना ही कहा कि आपराधिक वारदात में हर प्रक्रिया पूरी की जाती है। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह यही कहते रहे कि दिल्ली की जनता से पूछेंगे। हर मुद्दे पर यही कहते रहे कि दिल्ली की जनता से पूछिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed