{"_id":"5e61a7548ebc3eeb5c5dc638","slug":"lg-baijal-said-government-institutions-should-maintain-peace-with-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल बैजल ने कहा, जनता के साथ मिलकर अमन-चैन कायम रखें सरकारी संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल बैजल ने कहा, जनता के साथ मिलकर अमन-चैन कायम रखें सरकारी संस्थाएं
Fri, 06 Mar 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
anil baijal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल अनिल बैजल का मानना है कि आम लोगों, पुलिस व प्रशासन के साझा सहयोग से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हालात सुधर रहे हैं। साथ ही निर्देश दिया है कि सभी सरकारी संस्थाएं आम लोगों के साथ मिलकर अमन चैन कायम रखें। उपराज्यपाल बृहस्पतिवार सुबह उत्तर-पूर्वी जिले के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अमन समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ खजूरी खास, टायर मार्किट, गोकलपुरी, यमुना विहार समेत दूसरे इलाकों को दौरा किया। साथ ही सीलमपुर के डीसीपी दफ्तर में अमन समिति के साथ बैठक की। बैठक में उपराज्यपाल को बताया गया कि विस्थापितों के सामने कई तरह की समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने जिला मजिस्ट्रेट को क्षति के आकलन और मुआवजे के काम में तेजी लाने तथा जले घरों व दुकानों की शीघ्र मरम्मत करवाने का निर्देश दिया।
अनिल बैजल ने जोर दिया कि सिविल सोसायटी और सरकारी महकमों के ठोस कोशिशें के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी व समुदायों की चौकसी से हालात में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने अफवाहों पर सख्ती से रोक लगाने की सलाह संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही कहा कि होली त्यौहार को देखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने की कोशिश तेज की जाए।