{"_id":"5c50e041bdec2217f5587878","slug":"lg-angry-with-government-officials-on-slow-development-of-delhi-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन के मंद विकास पर सरकारी महकमे से नाराज एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन के मंद विकास पर सरकारी महकमे से नाराज एलजी
Wed, 30 Jan 2019 04:52 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 30 Jan 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : फोटो: कुमार संजय
करीब तीन साल पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के विकास का निर्णय लिया था, लेकिन अब तक इनके कार्य में सुस्त रवैया देखने को मिला है। इसे लेकर मंगलवार को हुई शासी निकाय की 59 वीं बैठक में एलजी ने सरकारी विभागों के सुस्त कार्य पर नाराजगी जताई ।
विज्ञापन
साथ ही अगले तीन माह के दौरान विकास कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में दिल्ली के करीब छह मेट्रो स्टेशन के निरीक्षण और वहां के वर्तमान हालात को लेकर चर्चा भी की गई। इसमें कश्मीरी गेट आईएसबीटी, नेहरू एन्क्लेव, नेहरू प्लेस, धौलाकुंआ, मोतीबाग, मयूर विहार फेज-1 शामिल है।
विज्ञापन
दरअसल, वर्ष 2016 में शासी निकाय की बैठक में डीडीए ने 20 मेट्रो स्टेशन के साथ विकास प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। मेट्रो उपयोगकर्ताओं के लिए मल्टी-मोडल एकीकरण (एमएमआई) परियोजना के तहत मेट्रो स्टेशनों और उसके आस-पास के क्षेत्रों का विकास करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत फेज तीन के 60 मेट्रो स्टेशन के अलावा फेज 1 व 2 के मेट्रो स्टेशनों के लिए 10 मल्टी मोडल एकीकरण योजनाएं पूरा किया जाना है। इस योजना में प्रति मेट्रो स्टेशन 14 तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
इसमें मेट्रो स्टेशन के बाहर साइड वॉक, सार्वजनिक स्थान, बाजार, सार्वजनिक शौचालय, ई रिक्शा स्टैंड, ऑटो स्टैंड, साइकिल स्टैंड, स्ट्रीट मैप, लोकल लैंड मैप, दोपहिया एवं कार पार्किंग, बस स्टॉप लोकेशन, शटल बस, लाइटिंग, टैक्सी स्टैंड इत्यादि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अब इस योजना को लेकर कार्य में तेजी आने के आसार हैं। बावजूद इसके इन सुविधाओं के मिलने तक कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।