फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   letter wrote to PM Modi demanding to change name of Garib Rath train to Samman Rath

'गरीब रथ का बदला जाए नाम': पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाद उठी ये नई मांग, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Wed, 02 Jul 2025 06:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 06:24 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब ट्रेन का नाम बदलने की मांग की है। इस बार पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा गया है। हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को पत्र लिख पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी। 

विज्ञापन
letter wrote to PM Modi demanding to change name of Garib Rath train to Samman Rath
ट्रेन का बदलेगा नाम! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन करने की सिफारिश पत्र लिखकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर रेलवे की जोनल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गरीब रथ ट्रेन का नाम बदलकर सम्मान रथ करने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह नाम रेल यात्रियों को गरिमा का अनुभव कराएगा। 

विज्ञापन


पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने की सिफारिश के पत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से कहा गया है कि महाराजा अग्रसेन सामाजिक न्याय, आर्थिक दूरदर्शिता व सामुदायिक कल्याण के प्रतीक हैं। महाराजा अग्रसेन का योगदान दिल्ली की सामाजिक-आर्थिक पहचान में महत्वपूर्ण रहा है। यह नाम परिवर्तन उनके योगदान को उचित सम्मान देगा व दिल्लीवासियों की भावनाओं के अनुरूप होगा। 
विज्ञापन


वहीं, उत्तर रेलवे की जोनल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज का कहना है कि देश में कुल 26 गरीब रथ ट्रेनें चल रही हैं। उनका कहना है कि गरीब रथ नाम भले ही सहानुभूति के इरादे से रखा गया हो, लेकिन यह मेहनतकश वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। किसान, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र, महिलाएं व छोटे व्यापारी ये सभी यात्री आत्मसम्मान के साथ जीते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। उन्हें गरीब कहना उनके स्वाभिमान के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपी नीलम-महेश को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed