{"_id":"5fe05bc7cab59209604a433d","slug":"led-screens-will-be-installed-in-all-mandals-of-delhi-to-hear-the-prime-minister-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए दिल्ली के सभी मंडलों में लगेगा एलईडी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए दिल्ली के सभी मंडलों में लगेगा एलईडी स्क्रीन
Mon, 21 Dec 2020 01:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:54 PM IST
सार
- किसानों का समर्थन जुटाने के लिए आयोजित जनजागरण अभियान के अंतिम दिन प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों का समर्थन जुटाने के लिए भाजपा ने रविवार से जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस (25 दिसंबर) तक चलेगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसे लेकर दिल्ली भाजपा बड़े स्तर पर तैयारी में जुटी हुई है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिह बिधूड़ी ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए दिल्ली के सभी 280 मंडलों में एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इस आयोजन में किसान, व्यापारी, श्रमिक व समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। हर मंडल में 500 से 1000 लोगों तक की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि जनजागरण अभियान के तहत 24 दिसंबर तक कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का किसानों के नाम का पत्र दिल्ली में घर-घर पहुंचाया जाएगा। साथ ही गांवों में पांच-पांच गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 80 मंडलों में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत सांसद हंस राज हंस ने दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा आयोजित किसान समर्थन यात्रा में शामिल हुए। सोमवार को भी किसान समर्थन यात्रा गढ़ी गांव स्थित इस्कॉन टेंपल से निकलेगा।