{"_id":"5c68b2b9bdec2228174700d9","slug":"leader-formed-action-force-and-says-now-i-will-train-youths-to-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित नेता ने बनाई एक्शन फोर्स, बोला- अब युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित नेता ने बनाई एक्शन फोर्स, बोला- अब युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग दूंगा
Sun, 17 Feb 2019 06:36 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 17 Feb 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
amit jani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित हिंदू नेता के रूप में पहचाने जाने वाले अमित जानी ने कहा कि शनिवार को हिंदू एक्शन फोर्स का गठन किया है। इसमें शामिल होने वाले युवाओं को हथियार, लाठी, भाला, जूडो कराटे, तलवार, तीर कमान समेत आत्म रक्षा के काम आने वाले हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी शुरुआत मार्च से उनके आवास सेक्टर-15ए, नोएडा में होगी।
पहले ही दिन राजस्थान, उत्तर प्रदेश व रुड़की समेत अन्य जगहों से 1000 युवाओं के आवेदन भी आ चुके हैं। अमित ने बताया कि फोर्स में शामिल युवा वर्दीधारी होंगे। निशुल्क ट्रेनिंग पाने वाले युवा सिर्फ आतंकवाद से लड़ने का काम नहीं करेंगे, बल्कि बाढ़ आने या किसी आपातकालीन विपदा आने पर लोगों की मदद भी करेंगे।
इसके लिए संत आचार्य देवेंद्र व बाबा परविंदर ने भी कहा है कि उनका भी पूरा सहयोग रहेगा। खास यह भी होगी, ट्रेनिंग के वक्त एयरगन से निशाना लगाना सिखाया जाएगा। इसके बाद ट्रेनिंग लेने वाले युवा आर्म्स लाइसेंस के लिए प्रशासन से हथियार के लिए आवेदन भी करेंगे। नोएडा के साथ-साथ ग्रेनो में भी एक ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि अमित जानी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना का अध्यक्ष भी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी से प्रत्याशी उतारने की भी बात की गई थी। ताजमहल से संबंधित विवादित पोस्ट पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया। पिछले दिनों बिसाहड़ा में कहा था कि गौतमबुद्धनगर से भी प्रत्याशी लड़ाया जाएगा।